गाजीपुर। 92 यूपी बटालियन एनसीसी गाजीपुर के तत्वावधान में आयोजित CATC-295 प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ बुधवार, 2 सितंबर 2026 को सत्यदेव डिग्री कॉलेज, गाजीपुर में हुआ। शिविर का संचालन कैंप कमांडेंट कर्नल अनुभव राज (सेना मेडल) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है। प्रशिक्षण शिविर में गाजीपुर और मऊ जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों से आए करीब 400 एनसीसी कैडेट्स प्रतिभाग कर रहे हैं।कैंप के प्रथम दिन सभी कैडेट्स की बायोमेट्रिक एंट्री कराई गई। इसके बाद कैंप की औपचारिक शुरुआत कैंप कमांडेंट के ओपनिंग एड्रेस से हुई। उन्होंने कैडेट्स को संबोधित करते हुए अनुशासन, टीमवर्क और समय प्रबंधन को एनसीसी प्रशिक्षण का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। उन्होंने कैडेट्स को निर्देश दिया कि वे निर्धारित समय पर, सही ड्रेस में और निर्धारित स्थान पर पहुंचकर प्रशिक्षण गतिविधियों में पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ भाग लें।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/कैंप कमांडेंट ने कैडेट्स को आगामी दस दिनों में होने वाली विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों की रूपरेखा से भी अवगत कराया। उन्होंने कहा कि एनसीसी केवल परेड और ड्रिल तक सीमित नहीं है, बल्कि यह युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, जिम्मेदारी और टीम भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
ड्रिल से लेकर आपदा प्रबंधन तक मिलेगा प्रशिक्षण
यह 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 2 सितंबर से 11 सितंबर 2026 तक चलेगा। शिविर के दौरान कैडेट्स को ड्रिल, मैप रीडिंग, हथियारों के संबंध में जानकारी, हथियारों को खोलने एवं जोड़ने की प्रक्रिया, फायर फाइटिंग, आपदा प्रबंधन सहित विभिन्न सैन्य एवं जीवनोपयोगी कौशलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।