नगीना। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने यूपीसीओएस इवेंट का लाइव प्रसारण नगर पालिका स्टॉप व सभासदों ने देखा व सुना।उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के लिए उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (यूपीसीओएस)पोर्टल को बुधवार को लखनऊ में लॉन्च किया। इस अवसर पर उनके साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक एवं सरकार के तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे।अधिशासी अधिकारी सतीश कुमार के ऑफिस में बड़ी एलइडी लगा कर इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण, ईओ सतीश कुमार, सफाई निरीक्षक धीरज राय वर्मा, चेयर पर्सन पुत्र शेख सीराज खलील, लिपिक तलत अहमद, असलम मंसूरी, मौ असलम, इत्तखार जैदी, मुनीर आलम जेदी,read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/ दिनेश कुमार, संदीप बाल्मीकि, नरेश कुमार समेत समस्त स्टॉफ तथा सभासद कपिल पवार, विनोद अग्रवाल, संजीव शर्मा , शानू मलिक, मौ रशीद, राजकुमार उर्फ जौनी, सिद्दीक मुल्तानी, रामकुमार यादव,समेत कईं सभासदों ने कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा।इस मौके पर अधिशासी अधिकारी सतीश कुमार ने कहा के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का निगम बन जाने से नगर पालिका व महा निगम अधिकारियों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी उनका कहना है कि आउटसोर्सिंग पर रखे जाने की जो शिकायते होती रही है उनसे छुटकारा मिल जाएगा यानी की आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की नियुक्ति अब सीधे युसीपीओएस ( निगम) स्तर से ही होगी स्थानीय नगर पालिका अधिकारियों का कोई हस्तक्षेप नहीं रहेगा। उन्होंने यह भी बताया कि आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का वेतन मैं बढ़ोतरी 20 हजार रुपए हो सकती है। साथ ही इपीएफ की जिम्मेदारी भी निगम की है जिससे आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी।
।