नगीना। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के पदाधिकारियों ने क्षेत्र की विभिन्न, किसानो और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टांडामाईदास की बदहाल स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम प्रिंस कुमार को सौंपा।एसडीएम प्रिंस कुमार को सौंपे गे ज्ञापन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद टांडा माईदास के प्राथमिक स्वास्थ्य कद्र के भवन की जर्जर स्थिति, चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की कमी, अन्य समस्याओं स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव, को दूर करने, स्वास्थ्य केंद्र के कायाकल्प, चिकित्सक एवं सफाई कर्मचारी की नियुक्ति तथा आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई। read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/क्षेत्र की जर्जर एवं गड्ढायुक्त सड़कों की मरम्मत, खराब मौसम एवं जलभराव से प्रभावित फसलों का सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दिलाने, आवारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा तथा अन्य जनसमस्याओं के समाधान की मांग भी की । वहीं विद्युत विभाग के उपखण्ड अधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में लालवाला विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में बार-बार होने वाले ब्रेकडाउन, अघोषित विद्युत कटौती, ग्रामीण क्षेत्रों में अपर्याप्त विद्युत आपूर्ति एवं किसानों को सिंचाई हेतु पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने की मांग की गई। संगठन ने कहा कि लगातार विद्युत समस्याओं से किसान एवं आम उपभोक्ता परेशान हैं और विभाग को इसका स्थायी समाधान करना चाहिए।इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष फहीम उस्मानी, कप्तान सिंह, सलीम खान, राजेंद्र कुमार, कुलविंदर सिंह , गुरपेज सिंह ,सहित संगठन के पदाधिकारी एवं किसान उपस्थित रहे।