राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर निकली जागरूकता रैली, 12 सितंबर को होगा आयोजन

गाजीपुर। राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन और आमजन को विधिक सेवाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से बुधवार को जनपद न्यायालय परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई। जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस दौरान उन्होंने आमजन से आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपने वादों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराने की अपील की।उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 सितंबर 2026 को जनपद न्यायालय गाजीपुर, बाह्य न्यायालय सैदपुर व मुहम्मदाबाद तथा ग्राम न्यायालय जखनियां व जमानियां के साथ अन्य सरकारी प्रतिष्ठानों में किया जाएगा।readmore:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/लोक अदालत में उत्तराधिकार प्रमाण पत्र, छोटे एवं लघु दाण्डिक वाद, पारिवारिक वाद, धारा 138 एनआई एक्ट, स्टाम्प एवं पंजीयन वाद, मोटर दुर्घटना दावा, चकबंदी, श्रम, उपभोक्ता फोरम, बाट-माप, कराधान, बिजली चोरी सहित विभिन्न प्रकार के मामलों का निस्तारण किया जाएगा। इसके अलावा सुलह-समझौते एवं मध्यस्थता के माध्यम से वैवाहिक विवादों के निस्तारण पर भी विशेष जोर रहेगा।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से अधिक से अधिक वादों को राष्ट्रीय लोक अदालत में चिन्हित कर निस्तारित कराने की तैयारी की जा रही है, ताकि आमजन को त्वरित एवं सुलभ न्याय का लाभ मिल सके।जागरूकता रैली के दौरान मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी संजय हरी शुक्ला, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय शैलोज चन्द्र, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/नोडल अधिकारी लोक अदालत शक्ति सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार-IV, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव नीरज गोंड, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेन्द्र विक्रम सिंह सहित न्यायिक अधिकारी, बैंक पदाधिकारी, कर्मचारी एवं पराविधिक स्वयंसेवक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *