गाजीपुर । गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जनपद में बाढ़ की आशंका बढ़ गई है। स्थिति को लेकर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने जनपदवासियों से सतर्क रहने और सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तरह से लोगों के साथ है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।जिलाधिकारी ने अपील की कि बाढ़ की आशंका वाले क्षेत्रों के लोग सुरक्षित एवं ऊंचे स्थानों पर चले जाएं। बच्चों को बाढ़ के पानी से दूर रखें तथा उन्हें पानी में नहाने या जाने न दें। उन्होंने लोगों से कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास न करें और केवल प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।
read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteउन्होंने नाव से आवागमन करने वाले लोगों को भी विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी। नाव में उसकी क्षमता से अधिक यात्रियों को न बैठाने तथा प्रतिबंधित क्षेत्रों में नाव नहीं चलाने के निर्देश दिए गए हैं। तेज बहाव वाले पानी के पास जाकर सेल्फी लेने, तैरने का प्रयास करने अथवा किसी भी प्रकार का जोखिम उठाने से बचने की अपील की गई है।डीएम ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति अथवा सहायता की आवश्यकता होने पर संबंधित कंट्रोल रूम से तत्काल संपर्क करें। प्रशासन की टीमें स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
आपातकालीन संपर्क नंबर
पुलिस कंट्रोल रूम: 112
जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष: 0548-2224041
तहसील सदर: 0548-2221334
तहसील सैदपुर: 05495-222050
तहसील जमानिया: 05497-252074
तहसील जखनियां: 9454417089, 8739057296
तहसील मुहम्मदाबाद: 05493-242006
तहसील कासिमाबाद: 05493-252015
तहसील सेवराई: 05497-297597
बाढ़ चेतावनी वाली नई हेडिंग लगाएं।