पीएमश्री विद्यालयों में विज्ञान किट से बढ़ेगी प्रयोगात्मक शिक्षा, छात्रों में विकसित होगी वैज्ञानिक सोच

गाजीपुर। पीएमश्री कंपोजिट विद्यालयों में कक्षा 6 से 8 तक के छात्र-छात्राओं को विज्ञान की पढ़ाई को अधिक रोचक और प्रयोगात्मक बनाने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 में ‘राष्ट्रीय आविष्कार अभियान’ के तहत विज्ञान किट उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने पीएमश्री की वार्षिक कार्ययोजना एवं बजट 2026-27 में विज्ञान किट की खरीद को मंजूरी प्रदान की है।विज्ञान किट की खरीद जनपद स्तर पर जेम (GeM) पोर्टल के माध्यम से की जाएगी।read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/इसके लिए प्रति इकाई ₹10,000 की स्वीकृत दर के अनुसार धनराशि जनपदों को उपलब्ध कराई जाएगी।विज्ञान किट के माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के वैज्ञानिक प्रयोग करने का अवसर मिलेगा। इससे उनमें वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा, प्रयोगात्मक कौशल तथा विज्ञान की प्रक्रियाओं और विधियों को समझने की क्षमता विकसित होगी।यह पहल विद्यार्थियों को केवल किताबों तक सीमित रखने के बजाय उन्हें प्रयोग के माध्यम से सीखने का अवसर प्रदान करेगी। साथ ही विद्यालयों में विज्ञान विषय के प्रति छात्रों की रुचि बढ़ाने और उनमें वैज्ञानिक मनोवृत्ति विकसित करने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *