गाजीपुर सादात । अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सादात पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से .315 बोर का देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। आरोपित के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, मंगलवार को उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद दुबे हमराह पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/इसी दौरान बसही कब्रिस्तान के पास संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से .315 बोर का देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।गिरफ्तार आरोपित की पहचान शनि कुमार (20) पुत्र लालता प्रसाद, निवासी ग्राम चौरा, थाना केराकत, जनपद जौनपुर के रूप में हुई। पुलिस ने मामले में थाना सादात में मु0अ0सं0 191/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद दुबे समेत थाना सादात के पुलिसकर्मी शामिल रहे।