ललितपुर- जैन मिलन चन्द्रप्रभु डोडा घाट शाखा के तत्वाधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम अतिशय क्षेत्र शांतोदय तीर्थ क्षेत्र में संपन्न हुआ शाखा के सदस्यों ने क्षेत्र पर पहुँच कर अभिषेक शांति धारा कर वहां विराजमान मुनि श्री 108 सुदर्शन सागर जी महाराज के दर्शन कर आशिर्वाद प्राप्त किया संस्था के सदस्यो में प्रमुख रूप से अध्यक्ष वीर आनंद जैन बीमा ने कहा कि वृक्ष लगाना बहुत पुण्य का कार्य है।read more:https://pahaltoday.com/mobile-court-visits-ballia-to-hear-grievances-of-persons-with-disabilities-state-commissioner-issues-strict-directives/सभी को अपने जीवन में वृक्ष जरुर लगाना चाहिए क्योंकि वृक्ष ही धारा के आभूषण है वृक्षों के बिना इंसान का जीवन अधूरा है मंत्री अनूप जैन शाहपुर कोषाध्यक्ष मनीष जैन प रोल संयोजक मुकेशजैन करमई एवं पूर्व अध्यक्ष राजेश जी कोटा एवं वीर दीपक जी सिंघई पवन जैन सत्तरवास नीरज बछरावनी अनुपम अनौरा उपस्थित रहे ओर शांतोद अतिशय क्षेत्र की कमेटी के पदाधिकारी अरबिंद जैन अंकुर एवं आनंद जैन कुमहेड़ी भी सपरिवार उपस्थित रहे क्षेत्र में हुए विकास कार्यों को देख कर संस्था के सभी सदस्यों ने कमेटी की भूरी भूरी प्रशंसा की।