जमानियां। ग्राम पंचायत महेवा में ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पंचायत भवन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। करीब 14 लाख रुपये की लागत से बन रहे इस पंचायत भवन के तैयार होने के बाद ग्रामीणों को जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र समेत आय, जाति, मूल निवास, खसरा-खतौनी आदि जरूरी सेवाओं के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। गांव में ही इन सुविधाओं का लाभ मिलने से ग्रामीणों के समय और धन दोनों की बचत होगी।पंचायत भवन में ग्राम पंचायत की बैठकों के आयोजन के साथ ही ग्रामीणों के लिए विभिन्न प्रशासनिक एवं जनसुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।read more:https://pahaltoday.com/cmo-saved-the-lives-of-passengers-injured-in-a-road-accident/निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यहां पंचायत सहायक की तैनाती भी होगी, जिससे ग्रामीणों को आवश्यक दस्तावेज और पंचायत से संबंधित कार्यों के लिए स्थानीय स्तर पर सुविधा मिल सकेगी।ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा ने ‘हिन्दुस्तान’ टीम से बातचीत में बताया कि पंचायत भवन का निर्माण लगभग 14 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है। भवन में करीब छह कमरे, एक बड़ा सभागार, शौचालय समेत अन्य आवश्यक सुविधाएं प्रस्तावित हैं। उन्होंने कहा कि सरकार पंचायत भवनों के निर्माण को प्राथमिकता दे रही है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में ही अधिक से अधिक सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।उन्होंने बताया कि पंचायत भवन के निर्माण के लिए भूमि का सीमांकन कराने के बाद कार्य शुरू कराया गया है। भवन के निर्माण से ग्राम पंचायत की बैठकें व्यवस्थित ढंग से आयोजित होने के साथ ही ग्रामीणों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए ब्लॉक और तहसील मुख्यालय के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी।ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत भवन के निर्माण से गांव में विकास कार्यों को नई गति मिलने के साथ ही सरकारी योजनाओं और जरूरी दस्तावेजों से संबंधित सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी।