डंपर में पीछे से घुसी रोडवेज बस, चालक की मौत, 17 यात्री घायल

उन्नाव। अजगैन थाना क्षेत्र के नवाबगंज में रविवार तड़के करीब तीन बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के पास काश्वी ढाबे के सामने डंपर के बैक करने के दौरान पीछे से आ रही रोडवेज बस उसमें जा घुसी। हादसे में बस चालक समेत 18 लोग घायल हो गए। गंभीर हालत में बस चालक समेत तीन लोगों को जिला अस्पताल उन्नाव रेफर किया गया। यहां डॉक्टरों ने बस चालक को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार रविवार सुबह डायल-112 पर सूचना मिली कि काश्वी ढाबे के सामने डंपर संख्या BR24GD4141 को बैक किया जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही रोडवेज बस संख्या UP78JT4952 डंपर से टकरा गई। बस में करीब 49 यात्री सवार थे। टक्कर के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteहादसे में बस चालक देवी प्रसाद (35) पुत्र इंद्रजीत निवासी विक्रमजीत परशुरामपुर, बस्ती, परिचालक सुनील कुमार चौहान समेत 18 लोग घायल हुए। घायलों में बस्ती, गोंडा, कानपुर नगर, संतकबीरनगर, अंबेडकरनगर और अयोध्या के यात्री शामिल हैं।सूचना पर अजगैन पुलिस और पीआरवी टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस और पीआरवी की मदद से घायलों को सीएचसी नवाबगंज पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बस चालक देवी प्रसाद, दिनेश और नसीबुल्ला को जिला अस्पताल रेफर किया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने देवी प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। वहीं बाकी 15 घायलों में से 14 को सामान्य चोटें आई थीं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें दूसरी रोडवेज बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।पुलिस के मुताबिक हादसे के बाद मौके पर कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य रही। डंपर के बैक करने के दौरान हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *