गाजीपुर में आकाशीय बिजली का अलर्ट, 31 अगस्त तक सतर्क रहने की अपील

गाजीपुर। मौसम विभाग, लखनऊ की ओर से जनपद गाजीपुर में 30 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक आकाशीय विद्युत (वज्रपात) की संभावना को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। जिला प्रशासन ने मौसम को देखते हुए आमजन से विशेष सतर्कता बरतने और अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर न जाने की अपील की है।प्रशासन ने आकाशीय बिजली से संबंधित जानकारी और संभावित नुकसान से बचाव के लिए ‘दामिनी’ एप्लीकेशन का प्रयोग करने की सलाह दी है।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/वहीं, विभिन्न आपदाओं से संबंधित चेतावनी और अलर्ट की जानकारी के लिए ‘सचेत’ एप्लीकेशन का उपयोग करने को कहा गया है।जिला प्रशासन ने जनहित में मौसम संबंधी इस चेतावनी को अधिक से अधिक ग्रुपों और व्यक्तियों तक प्रसारित करने की अपील की है, ताकि समय रहते लोग सावधानी बरत सकें।आपातकालीन स्थिति में 112, 1077 अथवा 1070 पर संपर्क किया जा सकता है। प्रशासन ने नागरिकों से मौसम खराब होने की स्थिति में सुरक्षित स्थान पर रहने और आकाशीय बिजली से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *