एसडीएम व सीओ ने रामडोल जुलूस के आयोजकों के साथ की बैठक 

नगीना । श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अगले दिन निकलने वाले पश्चिम उत्तर प्रदेश के बहुचर्चित रामडोल के जुलूस को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए शनिवार को एसडीएम प्रिंस कुमार व सीओ राजेश सिंह सोलंकी ने जुलूस के आयोजकों वी अखाड़ेबाजों की बैठक बुलाकर विचार विमर्श किया। बैठक में थाना प्रभारी विकास कुमार भी मौजूद रहे।एसडीएम कंपाउंड स्थित सभागार में शनिवार को आयोजित बैठक में मुख्य आयोजक बड़ा मंदिर मुक्तेश्वरनाथ कमेटी के अध्यक्ष साहू सलिल अग्रवाल व प्रबंधक मुकेश अग्रवाल उर्फ आल्ले ने बताया कि रामडोल जुलूस में शामिल होने वाली सभी चार झांकियां, एक डोला डबल फाटक पार कोतवाली देहात रोड स्थित आदर्श मंडी समिति के सामने शाहू ट्रेडर्स से तैयार हो कर बैंड बाजे के साथ निकलती हैं और रेलवे स्टेशन चौक, गांधी मूर्ति पार्क, मंडी मौलगंज, लुहारी सराय होती हुई बड़ा मंदिर पर पहुंचती हैं। जहां बड़ा मंदिर में विभिन्न अखाड़ों की पूजा के बाद रामडोल जुलूस विधिवत प्रारंभ होता है, जिसमें सबसे अंत में एक वाहन में पुजारी पंडित डॉ विपिन चंद्र त्रिपाठी भगवान श्री कृष्ण जी के डोले में (पालकी) को लेकर बैठते हैं। जुलूस बाजार गंज, बाजार बारादरी, जामा मस्जिद के नीचे से होते हुए मुख्य मार्गों से देर शाम बढ़ापुर रोड स्थित श्री कृष्ण गौशाला में ब्राह्मणी वाला तालाब पर जाकर संपन्न होता है।
read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/जहां भगवान श्री कृष्ण जी के पोतडे धोने की रस्म तथा अखाड़ों के उस्तादों व खलीफाओं को सम्मानित किया जाता है। आयोजकों ने रामडोल जुलूस मार्गों पर बिजली के तारों को ऊंचा कराने,अखाड़ों के निकलने के समय दुकानों के बाहर सामान न रखने देने, खन्ना मेडिकल स्टोर से बढ़ापुर तिराहे पर सरदार के खोखे तक सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने, खन्ना मेडिकल से गौशाला तक लाइट  की उचित व्यवस्था करन तथा श्री कृष्ण गौशाला से जुलूस की वापसी के दौरान प्रत्येक झांकी व भगवान श्री कृष्ण के डोले(पालकी)के साथ दो दो सिपाहियों की ड्यूटी लगाने का सुझाव दिया। एसडीएम प्रिंस कुमार व सीओ राजेश सिंह सोलंकी ने सभी सुझावों पर अमल करने का आश्वासन देते हुए कहा कि रामडोल जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी और असामाजिक तत्व तो क्या परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा।दोनों अधिकारियों ने कहा कि रामडोल जुलूस को शांतिपूर्वक संपन्न कराने की जिम्मेदारी हम सभी की है।बैठक में बड़ा मंदिर मुक्तेश्वरनाथ कमेटी के अध्यक्ष साहू सलिल अग्रवाल, प्रबंधक मुकेश अग्रवाल उर्फ आल्ले, राजकुमार विश्नोई, विभोर जैन, दीपक सोती, कुनाल वर्मा, यश वर्मा, गौरव सैनी, पप्पू सैनी, रोहन शर्मा, अरुण कुमार, अवि सैनी, आशु सैनी आदि अखाड़ों के खिलाड़ी, खलीफा व उस्ताद मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *