मोदीनगर चीनी मिल ने पेराई सत्र 2025-26 का पूरा गन्ना मूल्य भुगतान किया, किसानों को बड़ी राहत

गाजियाबाद। जनपद की चीनी मिल मोदीनगर द्वारा पेराई सत्र 2025-26 में कुल 75.28 ला.कु. गन्ने की खरीद की गयी, जिसका कुल देय गन्ना मूल्य अंकन 297.27 करोड रूपये वाजिब हुआ। चीनी मिल प्रबन्धतंत्र को शासन, जिला प्रशासन एवं गन्ना विकास विभाग के स्तर से पेराई सत्र 2025-26 का सम्पूर्ण गन्ना मूल्य भुगतान करने दिनांक 31-08-2026 तक अनिवार्य रूप से करने हेतु निर्देश दिये गये थे, यदि उक्त तिथि तक शत प्रतिशत गन्ना मूल्य भुगतान नही किया जाता है तो चीनी मिल मोदीनगर के विरूद्ध वसूली प्रमाण पत्र जारी कर विधिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/जिलाधिकारी महोदय एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदय गाजियाबाद द्वारा निरन्तर टैगिंग आदेश के क्रम में कुल उत्पादित उत्पादो की बिक्री कर उक्त की धनराशि का टैगिंग आदेशानुसार 85 प्रतिशत धनराशि के सापेक्ष गन्ना मूल्य भुगतान का नियमित अनुश्रवण कर चीनी मिल प्रबन्धतंत्र मोदीनगर को तत्काल पेराई सत्र 2025-26 के गन्ना मूल्य का भुगतान करने हेतु निर्देश दिये गये।शासन, जिला प्रशासन के कड़े निर्देशों के क्रम में चीनी मिल मोदीनगर प्रबन्धतंत्र द्वारा उक्त निर्देशों का अनुपालन करने हुए पेराई सत्र 2025-26 के अवशेष गन्ना मूल्य की धनराशि दिनांक 25-08-2026 को एस्क्रो एकाउन्ट में धनराशि जमा की गयी, जिसका नियमानुसार कृषकों को भुगतान कराया जा रहा है। चीनी मिल मोदीनगर द्वारा विगत लगभग कई वर्षों बाद पेराई सत्र के देय गन्ना मूल्य का भुगतान आगामी पेराई सत्र प्रारम्भ होने के पूर्व किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *