बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करें शिक्षक-डॉ एस सी अग्रवाल

जनपद गाजियाबाद के मोदीनगर स्थित डॉ के एन मोदी साइंस एंड कॉमर्स कॉलेज में भारत सरकार के उपक्रम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस2026 की रिसोर्स टीचर्स की जनपद की कार्यशाला का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया।बच्चों में विज्ञान में नवाचार के प्रति रुचि पैदा करने में शिक्षकों का योगदान विषय पर राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला समन्वयक और विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ एससी अग्रवाल ने जनपद के विभिन्न यूपी बोर्ड और सीबीएसई विद्यालयों से आए शिक्षक व शिक्षिकाओं का कार्यशाला में स्वागत किया। कार्यशाला में सुभारती विश्वविद्यालय मेरठ की प्रोफेसर और राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की राज्य एकेडमी कोऑर्डिनेटर डॉ निशा राणा और बीआई टी इंजीनियरिंग कॉलेज मेरठ की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर सरिता ने राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में बच्चों का रजिस्ट्रेशन कैसे करें इसके विषय में विस्तार से बताया इस कार्यशाला में लगभग 60 शिक्षक व शिक्षकाओं को मार्गदर्शन करते हुए यह बताया।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/कि इस लघु शोध में अधिक से अधिक बल विज्ञानियों को प्रतिभाग कराना सुनिश्चित करें क्योंकि यह एक बच्चों में वैज्ञानिक जागरूकता पैदा करने के लिए एक सर्वश्रेष्ठ प्लेटफार्म है। इस वर्ष प्रोजेक्ट प्रदर्शन का मुख्य विषय है स्थिरता के लिए विज्ञान और नवाचार जिसमें पांच अप विषय एवं संबंधित परियोजनाएं भी शामिल है जिला समन्वक एस सी अग्रवाल ने बताया कि इस प्रोजेक्ट प्रदर्शन में कोई मॉडल नहीं बनाना है इसमें छात्र-छात्राओं को समूह में कार्य करना है और एक समूह में अधिकतम दो प्रतिभागी भाग ले सकते हैं जिसमें एक समूह प्रमुख एवं एक समूह सदस्य होगा।इस प्रतियोगिता में निम्न आयु वर्ग10 वर्ष से14 वर्ष तथा उच्च आयु वर्ग14 वर्ष से17 वर्ष के अंतर्गत आने वाले सभी विद्यार्थी प्रतिभाग कर सकते हैं।उन्होंने स्सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं से अपील की कि वह अधिक से अधिक प्रतिभागियों को इस प्रोजेक्ट प्रदर्शन में प्रतिभाग कर उनके शोध की प्रवृत्ति में वृद्धि करने में सहयोग करें। प्रतिभाग करने के लिए सर्वप्रथम विद्यालय का रजिस्ट्रेशन कर विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन करना है इसमें विद्यालय के राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के जनपदीय एकेडमी कोऑर्डिनेटर राजीव वर्मा,डॉ नीतू,अजय कुमार, राम गोपाल कसाना,ममता गिरी,मयंक कुमार,सीबीएसई स्कूल गाजियाबाद की नोडल कोऑर्डिनेटरअंशु खन्ना और अन्य सभी विद्यालयों की शिक्षक व शिक्षिकाऐं उपस्थित थे।कार्यशाला में प्रतिभाग करने वाले सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं को जनपद विज्ञान संचारक सम्मान से सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *