प्रेमी को बुलाने की जिद को लेकर टावर पर चढ़ी किशोरी

रेवती(बलिया) स्थानीय थाने के समीप स्थित बीएसएनएल के टावर पर बुधवार की सुबह करीब पांच बजे करीब तेरह वर्षीय लड़की चढ़ गयी।टावर पर चढ़ी लड़की अपने कथित प्रेमी को बुलाने की मांग कर रही थी।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की को टावर से उतारने का भरसक प्रयास किया लेकिन प्रेमी को सामने लाने तथा बात कराने से कम लड़की को कुछ मंजूर नहीं था।करीब 4.30 घंटे बाद तथाकथित प्रेमी के आने के बाद तथा लाऊडहेलर से बात कराने के पश्चात करीब 9.40 बजे लड़की सकुशल नीचे उतर गयी।कस्बे का मामला होने के कारण देखते ही देखते हजारों की भीड़ जुट गयी। हालांकि जब लड़की टावर पर चढ़ी,उसके बाद लड़की के मोबाइल पर पुलिस ने लगातार बात करते हुए नीचे उतरने की अपील की जा रही थी लेकिन वह नीचे नहीं उतरी। इसी बीच करीब 8.30 बजे बारिश शुरू हो गयी लेकिन भीड़ नहीं हटी।read more:https://pahaltoday.com/18-schoolgirls-suddenly-fainted-due-to-the-scorching-heat/
उधर ही लड़की बारिश के दौरान लड़की टावर पर ही बैठी रही।जिसमें लड़की का मोबाइल भींग गया और स्वीच आप हो गया।जिससे पुलिस द्वारा लड़की से सम्पर्क टूट गया।पुलिस ने तथाकथित प्रेमी को लेकर एक ऊंचे छत पर पहुंची।जहां से लाऊड हेलर से तथाकथित प्रेमी द्वारा लड़की को नीचे उतरने की बार-बार अपील की गयी।कहा गया कि जो तुम चाहोगी,वहीं होगा।लड़के द्वारा बार-बार अपील किये जाने पर लड़की टावर से नीचे उतर गयी।पुलिस ने लड़की को आवश्यक कार्यवाही के पश्चात बाल संरक्षण गृह के लिए भेज दिया।
आमने-सामने हैं घर
लड़की तथा तथाकथित प्रेमी का घर आमने-सामने हैं।बचपन में दोनों साथ पढ़े।इसके बाद तथाकथित प्रेमी लड़की के पिता की दुकान पर काम करने लगा।चूंकि लड़की बचपन में साथ पढ़ी तत्पश्चात लड़की,लड़की के पिता की दुकान पर काम करने लगा तो मेल जोल ज्यादा बढ़ गया।लड़की कस्बे के एक निजी विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा है।
करीब डेढ़ साल पहले से प्रेम परवान चढ़ने लगा
करीब डेढ़ साल पहले से दोनों के बीच प्रेम परवानो चढ़ने लगा।हमेशा बातचीत होने लगी।साथ जीने मरने की कसमें खाने लगे।करीब एक साल पहले लड़का,लड़की के पिता की दुकान पर काम करना छोड़कर अपने बड़े भाई की दुकान पर काम करने लगा लेकिन दोनों के बीच परस्पर बातें होती रही।
दो महीने पहले दर्ज हुआ था मुकदमा
इस बीच 23 जून 2026 को लड़की के पिता की तहरीर पर दुष्कर्म,पाक्सो एक्ट तथा एससी/एसटी का मुकदमा दर्ज हुआ था।वहीं लड़के को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया।अभी कुछ दिन पहले ही लड़का जेल से छूटकर अपने घर आया था।
बातचीत बन्द होने पर गुस्से में टावर पर चढ़ी
तथाकथित प्रेमी ने बताया कि जेल से वापस आने के बाद हमने लड़की से बातचीत बन्द कर दिया था।शायद इसी कारण से वह गुस्से में टावर पर चढ़ गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *