मोदीनगर के जनमुद्दों को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने संजीव आर्य से की मुलाकात

गाजियाबाद। विजयनगर स्थित जीकेजी पब्लिक स्कूल में जनपद गाजियाबाद कांग्रेस संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी पूर्व विधायक संजीव आर्य रहे।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/इस दौरान मोदीनगर शहर अध्यक्ष की अनुपस्थिति में मोदीनगर से कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न ज्वलंत जनसमस्याओं से अवगत कराया और उनके समाधान को लेकर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल में किसान कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर जोगेश नेहरा, पूर्व शहर अध्यक्ष एवं जिला उपाध्यक्ष आशीष शर्मा, जिला महासचिव नंदकिशोर शर्मा, जिला महासचिव एडवोकेट तरुण शर्मा एवं भोजपुर ब्लॉक अध्यक्ष भीष्म सिंह दूहन शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने 23 अगस्त को हुई भोजपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक की जानकारी भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *