अदिति यादव ने नीट-यूजी 2026 में हासिल की एआईआर-145 

भदोही। ज्ञानपुर की होनहार छात्रा अदिति यादव ने नीट-यूजी 2026 में ऑल इंडिया रैंक 145 हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया है। अदिति ने 720 में से 690 अंक प्राप्त किए हैं। उनकी इस उपलब्धि पर डीएम शैलेष कुमार व पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। अदिति की सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि पहले प्रयास में उन्हें सफलता नहीं मिली थी, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। दूसरे प्रयास में योजनाबद्ध तैयारी कर शानदार सफलता हासिल की। अदिति के पिता सत्येंद्र यादव यूपी पुलिस में कांस्टेबल हैं, जबकि माता रंजू यादव शिक्षिका हैं।
read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette प्रारंभिक शिक्षा सेंट थॉमस स्कूल ज्ञानपुर से पूरी करने के बाद उन्होंने कोटा में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी की। अदिति ने कहा कि असफलता लक्ष्य का अंत नहीं, बल्कि कमियों को पहचानकर बेहतर तैयारी का अवसर है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और मार्गदर्शकों को दिया। डीएम शैलेश कुमार व पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने कहा कि अदिति ने अपनी मेहनत से पूरे जनपद को गौरवान्वित किया है। असफलता के बाद भी हिम्मत न हारना ही सफलता की पहचान है। उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *