अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) दिल्ली ने आगामी दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 के मद्देनज़र ‘My DU, My Manifesto’ अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के माध्यम से दिल्ली विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों से विश्वविद्यालय से जुड़ी उनकी समस्याओं, अपेक्षाओं, आकांक्षाओ और सुझावों को आमंत्रित किया जा रहा है, जिन्हें अभाविप आगामी छात्र घोषणापत्र में शामिल करेगी।गौरतलब हो कि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के लिए 18 सितंबर 2026 को मतदान तथा 19 सितंबर को मतगणना की तिथि निश्चित की गई है। अभाविप का मानना है कि घोषणापत्र केवल छात्र संगठनों के कार्यालयों में बैठकर तैयार नहीं होना चाहिए, बल्कि कैंपस में पढ़ने वाले प्रत्येक विद्यार्थी की वास्तविक आवश्यकताओं और अनुभवों से निकलना चाहिए।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/ इसी उद्देश्य से ‘My DU, My Manifesto’ अभियान के अंतर्गत विद्यार्थी QR कोड और महाविद्यालय परिसरों में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा चलाएं जा रहे अभियान के माध्यम से अपनी समस्याएं और सुझाव साझा कर सकते हैं।ABVP दिल्ली के प्रदेश मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा दिल्ली विश्वविद्यालय केवल इमारतों और कॉलेजों का समूह नहीं, बल्कि लाखों विद्यार्थियों के सपनों और आकांक्षाओं का विश्वविद्यालय है। इसलिए हमारा घोषणापत्र कुछ चुनिंदा लोगों द्वारा तय किया गया दस्तावेज नहीं होना चाहिए। ‘My DU, My Manifesto’ के माध्यम से हम प्रत्येक छात्र तक पहुंचकर यह जानना चाहते हैं कि उसके लिए दिल्ली विश्वविद्यालय में सबसे बड़ी समस्या क्या है और वह अपने विश्वविद्यालय में क्या बदलाव देखना चाहता है।हमारा प्रयास है कि विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त प्रत्येक महत्वपूर्ण सुझाव का अध्ययन किया जाए और उन्हें व्यावहारिक एवं छात्रहितैषी नीतिगत प्रस्तावों में परिवर्तित किया जाए। हमारा घोषणापत्र छात्रों की आवाज़, उनकी प्राथमिकताओं और उनके भविष्य की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब होगा। इस अभियान में अधिक से अधिक विद्यार्थी सहभागी बनें और अपने विश्वविद्यालय के लिए अपना घोषणा पत्र तैयार करने में योगदान दें।