गाजीपुर/सादात । स्कूल से घर लौट रही छात्राओं को रास्ते में रोककर छेड़खानी, छींटाकशी, अभद्रता और धमकी देने के मामले में सादात पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल बरामद की, जिसके कागजात प्रस्तुत न किए जाने पर उसे एमवी एक्ट की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया।पुलिस के अनुसार, 22 अगस्त 2026 को वादिनी ने थाना सादात में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि वह अपनी बहन और सहेली के साथ स्कूल से वापस लौट रही थी। इसी दौरान आरोपितों ने रास्ते में उन्हें रोककर छेड़खानी और छींटाकशी की। विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई।मामले में थाना सादात पर मुकदमा अपराध संख्या 186/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं के साथ एससी/एसटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक सादात के नेतृत्व में पुलिस टीम मामले की विवेचना के संबंध में क्षेत्र में भ्रमणशील थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर शादियाबाद से मजुई चौराहे की ओर जाने वाले मार्ग से घटना से संबंधित तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार आरोपितों की पहचान निलेश कुमार (19) पुत्र अनिल राम, निवासी टांडा थाना सादात, गाजीपुर, प्रदीप चौहान (29) पुत्र अमिन्दर चौहान, निवासी मजुई थाना सादात, गाजीपुर तथा बृजेश कुमार (27) पुत्र शिवबचन राम, निवासी चकमहताब थाना शादियाबाद, गाजीपुर के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से मोटरसाइकिल संख्या UP61BW0142 बरामद की। वाहन के संबंध में कोई कागजात प्रस्तुत न किए जाने पर मोटरसाइकिल को पुलिस कब्जे में लेकर धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया। गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए रवाना किया गया।