*फिरोजाबाद*। सन् 1857 के स्वतंत्रता संग्राम की दीपशिखा अमर शहीद वीरांगना झलकारीबाई की वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली शोभायात्रा का अध्यक्ष निर्वाचित होने पर पूर्व पार्षद विद्याराम शंखवार का अखिल भारतीय कोरी समाज की जनपद इकाई ने जोरदार स्वागत किया।स्वागत समारोह प्रदेश कोषाध्यक्ष अमित माहौर के प्रतिष्ठान पर आयोजित किया गया। इस दौरान नव निर्वाचित अध्यक्ष विद्याराम शंखवार को फूल-मालाएं पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/जिलाध्यक्ष रामकिशोर शंखवार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष भगवानदास शंखवार ने कहा कि विद्याराम शंखवार सरल स्वभाव के सक्रिय समाजसेवी हैं। उनके नेतृत्व में इस बार वीरांगना झलकारीबाई की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसे सभी समाजों का सहयोग प्राप्त होगा।कार्यक्रम में अमित माहौर, रामकिशोर शंखवार, पार्षद केशवदेव शंखवार, शांतिदास शंखवार, श्याम सिंह, रविकांत शंखवार और संजू शंखवार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।