ललितपुर- पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में उत्तर प्रदेश पुलिस की पहल मिशन जागृति के अंतर्गत पारिवारिक विवादों, वैवाहिक मतभेदों एवं टूटते परिवारों के मामलों का काउंसलिंग एवं आपसी समझौते के माध्यम से समाधान किए जाने के क्रम में जनपद के विभिन्न थानों पर प्राप्त पति-पत्नी संबंधी विवादों के प्रकरणों में आज दिनांक 23.08.2026 को गठित टीम द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, ललितपुर में परामर्श एवं काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान मिशन जागृति के सदस्यों द्वारा आपसी मतभेदों से प्रभावित परिवारों की काउंसलिंग एवं समझाइश की गई।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/ सकारात्मक संवाद एवं आपसी सहमति के आधार पर 01 परिवार में सफलतापूर्वक समझौता कराया गया, जिसके उपरांत परिवार खुशी-खुशी पुनः साथ रहने के लिए सहमत हुए। इस अवसर पर परिवारों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर रिश्तों में पुनः आई मिठास एवं विश्वास का संदेश दिया। वहीं 06 अन्य प्रकरणों में सुनवाई हेतु अग्रिम तिथि नियत की गई।
मिशन जागृति का उद्देश्य पारिवारिक एवं वैवाहिक विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान कर बिखरते रिश्तों को पुनः जोड़ना, परिवारों में आपसी विश्वास एवं सामंजस्य स्थापित करना तथा उनके जीवन में नई आशा, खुशहाली एवं सकारात्मकता का संचार करना है।मिशन जागृति की टीम में अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह, अजय बरया, डॉ. एस.पी. पाठक, डॉ. सुभाष जैन, एडवोकेट अरमान अजीज कुरैशी, महिला थानाध्यक्ष अनीता देवी, महिला हेड कांस्टेबल आशा देवी व महिला कांस्टेबल रूपाली यादव शामिल रहीं