ललितपुर। बुंदेलखंड विकास सेना की एक आवश्यक बैठक रविवार को स्थानीय कंपनी बाग में बुंदेलखंड विकास सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में चीनी एवं खाद्य तेलों की लगातार बढ़ती कीमतों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए केन्द्र सरकार की नीतियों के प्रति रोष प्रकट किया गया।बैठक को संबोधित करते हुए बुंदेलखंड विकास सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू ने कहा कि त्योहारों के मौसम में आवश्यक खाद्य वस्तुओं, विशेषकर चीनी और खाद्य तेलों के दामों में लगातार हो रही वृद्धि ने आम जनता की आर्थिक परेशानियां बढ़ा दी हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई का सीधा असर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों की रसोई पर पड़ रहा है।उन्होंने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार की नीतियों और गन्ने से एथेनॉल उत्पादन को बढ़ावा देने के कारण चीनी की उपलब्धता एवं कीमतों पर दबाव बढ़ा है। उन्होंने कहा कि एथेनॉल और चीनी दोनों ही गन्ने से बनते हैं, इसलिए सरकार को ऐसी नीतियां बनानी चाहिए जिससे एथेनॉल उत्पादन के साथ-साथ घरेलू बाजार में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता और कीमतों पर भी नियंत्रण बना रहे।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteबुंदेलखंड विकास सेना ने केन्द्र सरकार से मांग की है कि चीनी एवं खाद्य तेलों की बढ़ती कीमतों पर तत्काल प्रभाव से अंकुश लगाया जाए तथा त्योहारों के मौसम में आम जनता को राहत देने के लिए आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को नियंत्रित करने के ठोस कदम उठाए जाएं। सेना ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र प्रभावी कदम नहीं उठाए तो बुंदेलखंड विकास सेना जनता के हित में आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।बैठक में राजमल जैन , फहीम शबनम , कदीर खान ,राजकुमार कुशवाहा ,लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा , अमरसिंह बुंदेला , मगन सोनी , संजू राजा , परमानंद विश्कर्मा , नंदराम कुशवाहा , मुन्ना लाल त्यागी , गफूर खां , प्रदीप साहू , कामता भट्ट , पहाड़ सिंह , अमित जैन , हरगोविन्द , संजय चौहान , रामप्रकाश झा , जगदीश झा , हरगोविंद विश्वकर्मा , शिवम पटेल , भइयन कुशवाहा , जमना प्रसाद , कृष्ण राजपूत ,आदि उपस्थित रहे