एक अवैध तमंचा 315 बोर व 01 अदद अवैध जिन्दा कारतूस सहित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार 

ललितपुर- पुलिस अधीक्षक,  संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक,  कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सदर  अजय कुमार के निकट पर्यवेक्षण में थाना जखौरा पुलिस द्वारा अवैध शस्त्रों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर संजय गौर पुत्र जगपाल सिंह गौर उम्र करीब 26 वर्ष नि0 ग्राम हर्षपुर मजरा चिमना थाना तालबेहट जनपद ललितपुर को हिरासत पुलिस में लेकर जामा तलाशी ली गयी, जिसके कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया । बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध थाना जखौरा पर मु0अ0सं0 219/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर, अभियुक्त संजय गौर उपरोक्त को न्यायिक अभिरक्षा हेतु मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।अभियुक्त संजय गौर उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 219/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जखौरा।
2. मु0अ0सं0 115/25 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम।
3. मु0अ0सं0 516/15 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना तालबेहट।
4. मु0अ0सं0 146/17 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना तालबेहट।
5. मु0अ0सं0 67/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बार।
6. मु0अ0सं0 23/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जखौरा।
गिरफ्तार करने वाली टीम में –
1. प्र0निरी0  राजीव कुमार बैस थाना जखौरा जनपद ललितपुर ।
2. उ0नि0  अभिषेक पंवार चौकी प्रभारी बांसी थाना जखौरा जनपद ललितपुर मय टीम शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *