जमानिया। ब्लॉक संसाधन केंद्र में रविवार को पीएम पोषण योजनांतर्गत कार्यरत रसोइया बहनों के सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री जयप्रकाश गुप्ता ने रसोइया बहनों को सम्मानित करते हुए कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के लाइव प्रसारण कार्यक्रम को भी उपस्थित लोगों द्वारा सुनाया गया। मुख्यमंत्री द्वारा रसोइया बहनों के हित में एक साथ चार महत्वपूर्ण योजनाओं का शुभारंभ किया। जिससे रसोइया बहनों को स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़े लाभ प्राप्त होंगे। पालिका अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री पोषण योजना (मिड-डे मील) के तहत कार्यरत रसोइया बहनों के मानदेय में वृद्धि एवं मुफ्त इलाज के लिए कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण का ऐतिहासिक शुभारंभ किया है।read more:https://pahaltoday.com/mobile-court-visits-ballia-to-hear-grievances-of-persons-with-disabilities-state-commissioner-issues-strict-directives/
इसके साथ ही कैशलेस चिकित्सा सुविधा जैसे रसोइयों को आयुष्मान या आयुष जैसी व्यवस्था की तर्ज पर मुफ्त इलाज का कैशलेस हेल्थ कार्ड दिया जा रहा है।आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में रसोइया माताओं-बहनों के श्रम और योगदान को सम्मानित किया गया। गुप्ता ने बताया कि रसोइया मानदेय या अन्य कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी चुकी है। रसोइया माताओं-बहनों के लिए महत्वपूर्ण सौगातों और कल्याणकारी कदमों का शुभारंभ किया जा चुका है। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने कहा कि सौगातें और घोषणाएं मानदेय में वृद्धि कर दिया गया है। उक्त मौके पर कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार गौतम, संतोष पांडे, अनिल गुप्ता मीडिया प्रभारी संजीत यादव सहित शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में रसोइया बहनें उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान रसोइया बहनों में उत्साह एवं प्रसन्नता का माहौल रहा। उपस्थित लोगों ने प्रदेश सरकार द्वारा रसोइया बहनों के हित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।