स्कूली वाहनों की हुई सघन जांच 

पहल टुडे हरिकृष्ण कश्यप रसूलाबाद कानपुर देहात। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने रसूलाबाद क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर स्कूली वाहनों की सघन जांच की। यात्री कर माल कर अधिकारी (पीटीओ) स्मिता वर्मा के नेतृत्व में रसूलाबाद कस्बा सहित आसपास के क्षेत्रों में भ्रमण कर स्कूली वाहनों की फिटनेस, सुरक्षा मानकों और यातायात नियमों का निरीक्षण किया गया।जांच के दौरान कई स्कूली वाहन निर्धारित सुरक्षा एवं फिटनेस मानकों पर खरे नहीं मिले तो कई विद्यालयों की गाड़ियों के सभी मानक पूरे भी मिले।
read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/ इस पर परिवहन विभाग ने संबंधित वाहन चालकों एवं स्कूल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें नियमों का पालन करने की चेतावनी दी। अभियान के दौरान  नियमों का उल्लंघन करने पर करीब एक दर्जन कमर्शियल वाहनों के चालान भी काटे गए।गौरतलब है कि स्कूली वाहनों में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पीटीओ स्मिता वर्मा ने बताया कि यातायात नियमों और निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए ही विद्यालयों के वाहन सड़कों पर संचालित किए जा सकेंगे। नियमों की अनदेखी करने वाले स्कूल संचालकों और वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *