आई० टी० एस० मोहन नगर गाजियाबाद में एम० बी० ए० के २३ वें एवं एम० सी० ए० के ३० वें बैच के ओरिएंटेशन कार्यक्रम “फ्यूज़न २०२६” का भव्य आयोजन

आई० टी० एस० मोहन नगर, गाजियाबाद परिसर में एम० बी० ए० के २३ वें एवं एम० सी० ए० के ३० वें बैच के के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम “फ्यूज़न २०२६” का भव्य शुभारम्भ किया गया। एक सप्ताह के इस ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन १८ से २२ अगस्त २०२६ तक किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों को संस्थान की शैक्षणिक संस्कृति, उद्योग की आवश्यकताओं, नवीनतम तकनीकी एवं प्रबंधकीय रुझानों तथा भविष्य के करियर अवसरों से परिचित कराना है।
कार्यक्रम का शुभारम्भ आई० टी० एस० समूह के वाईस चेयरमैन श्री अर्पित चड्ढा, रियर एडमिरल डॉ० एस० कुलश्रेष्ठ (Member – Global Counter Terrorism Council, Executive Committee), श्री अरविंद ठाकुर (Member, Board of Management, NIIT University), प्रो० आशुतोष सिंह (Director, IIIT Bhopal), आई० टी० एस० मोहन नगर के निदेशक डॉ. सुनील कुमार पांडेय, एम० सी० ए० कार्यक्रम की संयोजिका डॉ० पूजा धर तथाएम० बी० ए० कार्यक्रम के संयोजक डॉ० संजीव टंडन द्वारा माँ वीणा वादिनी के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर एम० बी० ए० एवं एम० सी० ए० विभाग के संकाय सदस्य तथा नवप्रवेशित विद्यार्थी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को शिक्षाविदों, उद्योग विशेषज्ञों, वरिष्ठ कॉरपोरेट अधिकारियों एवं विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित पेशेवरों के साथ संवाद करने का अवसर प्राप्त हुआ। विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को करियर निर्माण, नेतृत्व क्षमता, नवाचार, उद्यमिता, तकनीकी कौशल, साइबर सुरक्षा, डिजिटल परिवर्तन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तथा उद्योग की बदलती आवश्यकताओं के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।आई० टी० एस० समूह के वाईस चेयरमैन श्री अर्पित चड्ढा ने अपने स्वागत सम्बोधन में सभी नवप्रवेशित एम० बी० ए० एवं एम० सी० ए० के विद्यार्थियों का हार्दिक स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आई० टी० एस० सदैव विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं उद्योग-उन्मुख शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का अर्थ केवल डिग्री प्राप्त करना अथवा ज्ञान अर्जित करना नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में आलोचनात्मक चिंतन, नेतृत्व क्षमता, नवाचार, संचार कौशल एवं समस्या-समाधान कौशल विकसित करना भी है।उन्होंने कहा कि तकनीक एवं उद्योग की आवश्यकताएँ तेजी से बदल रही हैं और आने वाले समय में विद्यार्थियों को निरंतर सीखते रहने की आवश्यकता होगी। उन्होंने विद्यार्थियों को संस्थान द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे विभिन्न अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने तथा अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि रियर एडमिरल डॉ. एस. कुलश्रेष्ठ (Member – Global Counter Terrorism Council, Executive Committee) ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सूचना प्रौद्योगिकी एवं उद्योग जगत में हो रहे तीव्र परिवर्तनों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में केवल विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम तक सीमित रहना पर्याप्त नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को समय के साथ विकसित हो रही नवीनतम तकनीकों एवं उद्योग की आवश्यकताओं को समझना और उनमें दक्षता प्राप्त करना आवश्यक है।उन्होंने विद्यार्थियों को अर्टिफिशियल इंटेलिजेंस , बिग डाटा , रोबोटिक्स , वर्चुअल रियलिटी , मोबाइल ऍप्लिकेशन्स एवं अन्य नवीन एवं उभरते क्षेत्रों में उपलब्ध रोजगार एवं उद्यमिता के अवसरों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में अपार संभावनाएँ हैं और विद्यार्थी अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप इनका लाभ उठाकर अपने करियर को नई दिशा दे सकते हैं।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर सीखने, प्रयोग करने और पूरे मनोयोग से प्रयास करने के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।विशिष्ट अतिथि श्री अरविंद ठाकुर, Member, Board of Management, NIIT University ने ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए वर्तमान औद्योगिक परिवेश में तकनीकी दक्षता, नेतृत्व क्षमता एवं अनुकूलनशीलता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी वातावरण में विद्यार्थियों को अपने ज्ञान के साथ-साथ संचार कौशल, टीम भावना एवं समस्या-समाधान कौशल के विकास पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए।प्रो० आशुतोष सिंह , Director, IIIT Bhopal ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार एवं तकनीकी दक्षता के महत्व के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को जिज्ञासु बने रहने तथा नई तकनीकों को सीखने एवं समझने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए वर्तमान समय में learning को एक निरंतर प्रक्रिया के रूप में अपनाना आवश्यक है।उन्होंने कहा कि शैक्षणिक जीवन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व एवं भविष्य के निर्माण का महत्वपूर्ण चरण होता है। इस दौरान प्राप्त अनुभव, ज्ञान और कौशल उनके आने वाले व्यावसायिक जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।आई० टी० एस० मोहन नगर के निदेशक डॉ० सुनील कुमार पांडेय ने सभी नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि आई० टी० एस० विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों को अनुभवी एवं योग्य शिक्षकों से शिक्षा प्राप्त करने के साथ-साथ विभिन्न शोध परियोजनाओं, उद्योग-अकादमिक गतिविधियों, क्लबों, प्रकोष्ठों, कौशल विकास कार्यक्रमों तथा अन्य सह-पाठ्यचर्या एवं पाठ्येतर गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के अवसर प्रदान करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को इन अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने तथा अपने ज्ञान, कौशल, व्यक्तित्व एवं नेतृत्व क्षमता के निरंतर विकास के लिए प्रेरित किया।उन्होंने कहा कि ओरिएंटेशन कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को संस्थान की शैक्षणिक संस्कृति, परिसर की सुविधाओं, शैक्षणिक प्रक्रियाओं तथा उनके शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत विकास में सहयोग करने वाले विभिन्न संसाधनों से परिचित कराना है। उन्होंने विद्यार्थियों से संस्थान द्वारा उपलब्ध कराए गए सभी अवसरों का सकारात्मक रूप से लाभ उठाने का आह्वान किया।एम० सी० ए० कार्यक्रम की संयोजिका डॉ० पूजा धर ने अपने सम्बोधन में सभी नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि आई० टी० एस० अपने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के ओरिएंटेशन कार्यक्रम विद्यार्थियों को नई शैक्षणिक एवं व्यावसायिक यात्रा को समझने तथा भविष्य में आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता प्राप्त करने तक सीमित न रहें, बल्कि क्लबों, तकनीकी गतिविधियों, साक्षरता कार्यक्रमों, सामुदायिक सेवा, आयोजनों एवं अन्य सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेकर अपने व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करें। उन्होंने विद्यार्थियों को समय का सदुपयोग करने तथा अपने लक्ष्यों के प्रति निरंतर समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।फ्यूज़न २०२६ के विभिन्न सत्रों में उद्योग एवं अकादमिक जगत से जुड़े अनेक प्रतिष्ठित विशेषज्ञ सहभागिता करेंगे। इनमें डॉ० सिंधु भास्कर (Forbes Council Member and Visionary Chairman, EST Group), श्री अरुण गोयल (Group CIO, Sir Ganga Ram Hospital), श्री मनीष माथुर (Head – IT, Save the Children), डॉ० बी० एस० बांगा (Group CTO, V-Trans (India) Ltd.), श्री अरिंदम सिंह रॉय (Group CIO, East India Udyog Ltd.), श्री आनंद अग्रवाल (Group CTO, Coleman and Co. Ltd. – Times Group) तथा श्री सुशील कुमार मेहर (CTO, AIIMS, New Delhi) सहित विभिन्न क्षेत्रों के अनेक विशेषज्ञ विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा करेंगे।
इन विशेषज्ञ सत्रों के माध्यम से विद्यार्थियों को उद्योग में हो रहे नवीनतम परिवर्तनों, नई एवं उभरती प्रौद्योगिकियों, डिजिटल परिवर्तन, नेतृत्व, प्रबंधन की कार्यप्रणालियों, व्यावसायिक नैतिकता, नवाचार एवं रोजगारपरक कौशलों के बारे में व्यावहारिक जानकारी प्राप्त होगी।कार्यक्रम केअंत में एम० बी० ए० कार्यक्रम के संयोजक डॉ० संजीव टंडन ने सभी गणमान्य अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर एम० बी० ए० एवं एम० सी० ए० विभाग के सभी संकाय सदस्य, संस्थान के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नवप्रवेशित विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों की नई शैक्षणिक एवं व्यावसायिक यात्रा को एक सकारात्मक, प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक दिशा प्रदान की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत से हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *