बहराइच (पयागपुर तहसील)l ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन जनपद बहराइच के पदाधिकारी की एक आवश्यक बैचुलर बैठक संपन्न हुई जिसमें जिला महामंत्री नीरज त्रिपाठी कई वर्षों से लगातार संगठन में नहीं आ रहे थे और ना ही किसी प्रकार का कोई संगठन में सहयोग कर रहे थे और हमेशा संगठन विरोधी कार्यों में लिप्त रहते थे जिसको लेकर पदाधिकारी सहित पूरे जिले में आक्रोश बढ़ता जा रहा था काफी दिनों से प्रस्ताव चल रहा था कि इनको महामंत्री पद से हटाकर किसी दूसरे को बना दिया जाए जिससे संगठन का काम सुचारू रूप से चला रहे इसी क्रम में आज जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने जिला महामंत्री नीरज त्रिपाठी को संगठन विरोधी कार्यो में लिप्त पाए जाने l read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/किसी भी कार्यक्रम में प्रतिभाग न करने,लंबे समय से संगठन में अनुपस्थित रहने के कारण आज हमेशा के लिए संगठन से निष्कासित कर दिया गया संगठन का काम सुचारू रूप से चलता रहे इसके लिए संगठन के लिए हमेशा समर्पित रहने वाले पयागपुर के ब्लॉक अध्यक्ष रमेश शुक्ला को जिला महामंत्री पद का दायित्व सौपा गया जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने रमेश शुक्ला को नवीन दायित्व की शुभकामना दिया इसमें अमरदीप शुक्ला, तिलक राम वर्मा, प्रमुख कुमार, मनोज जायसवाल, नंदकिशोर यादव, राकेश शर्मा, राम सिंह चौहान, धनंजय पाल, विजय शुक्ला, बृजेंद्र प्रताप सिंह, सावित्री देवी वर्मा, सुरेश यादव,जवाहरलाल वर्मा, रामनिवास यादव, सहित तमाम लोगों ने प्रतिभाग किया l