सोनभद्र। नगर के अति व्यस्ततम स्वर्ण जयंती चैक पर घरेलू गैस सिलेंडरों का खुलेआम व्यावसायिक इस्तेमाल किए जाने का मामला सामने आया है। चैंकाने वाली बात यह है कि यह पूरा खेल सदर कोतवाली पुलिस के नाक के नीचे चल रहा है, बावजूद इसके संबंधित विभागों की निगरानी और कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं।स्वर्ण जयंती चैक और आसपास संचालित कई चाय-नाश्ते की दुकानों पर कथित तौर पर घरेलू गैस सिलेंडरों का इस्तेमाल धड़ल्ले से किया जा रहा है। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए मिलने वाले सिलेंडरों से ही दुकानों की भट्ठियां और चूल्हे जल रहे हैं। नियमों को ताक पर रखकर व्यावसायिक गतिविधियों में घरेलू गैस के इस्तेमाल से न केवल सरकारी व्यवस्था को चूना लगने की आशंका है, बल्कि भीड़भाड़ वाले इलाके में सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े होते हैं। स्वर्ण जयंती चैक नगर का बेहद व्यस्त इलाका है।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/दिनभर यहां लोगों की भारी आवाजाही रहती है। ऐसे स्थान पर गैस सिलेंडरों का इस तरह इस्तेमाल किसी संभावित हादसे को न्योता दे सकता है। सवाल यह है कि जब दुकानों पर घरेलू सिलेंडर खुलेआम नजर आ रहे हैं तो जिम्मेदार विभागों की नजर आखिर कहां है। घरेलू गैस सिलेंडर घरेलू उपभोक्ताओं के लिए निर्धारित हैं, जबकि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए अलग श्रेणी के सिलेंडर की व्यवस्था है। इसके बावजूद यदि दुकानदार घरेलू सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग कर रहे हैं तो यह नियमों के अनुपालन और निगरानी व्यवस्था दोनों पर सवाल खड़ा करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कार्रवाई के बजाय आंखें मूंद लेने की प्रवृत्ति के कारण ऐसे दुकानदारों के हौसले बढ़ रहे हैं। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से स्वर्ण जयंती चैक और आसपास के चाय-नाश्ते के प्रतिष्ठानों की जांच कर घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की है।