तिरंगा यात्रा में उमड़ा राष्ट्रभक्ति का सैलाब

सहारनपुर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से महानगर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। अंबेडकर स्टेडियम से शुरू हुई यात्रा घंटाघर और कोर्ट रोड होते हुए हकीकत नगर पहुंचकर संपन्न हुई। हाथों में तिरंगा लिए भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन की बड़ी भागीदारी से पूरे मार्ग पर राष्ट्रभक्ति का माहौल नजर आया। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से वातावरण गूंजता रहा। कार्यकर्ताओं में देशभक्ति का उत्साह देखते ही बना। यात्रा को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री सुनील शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। तिरंगा देश की आन, बान और शान के साथ राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि देश को स्वतंत्रता दिलाने में स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। आज प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह उनके सपनों के भारत के निर्माण में अपना योगदान दे और राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं गौरव को सर्वोच्च प्राथमिकता दे।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत राणा एवं महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई ने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूती मिली है। भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देशसेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने यात्रा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं एवं आमजन का आभार जताया। यात्रा में जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चैधरी, महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह, विधायक देवेंद्र निम, मुकेश चैधरी, राजीव गुम्बर, कीरत सिंह, पूर्व मंत्री संजय गर्ग, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, प्रदीप चैधरी, पूर्व विधायक नरेश सैनी, रविन्द्र मोल्हू, पूर्व महापौर संजीव वालिया, पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, केएल अरोड़ा, हेमंत अरोड़ा, अमित गगनेजा, नूतन शर्मा, शशि वालिया, किशोर शर्मा, सरदार सुपनीत सिंह, ललित कटारिया, अमित गर्ग, राजेश जौहरी, बबीता सैनी, विपिन शर्मा, वर्षा चोपड़ा, गोकरण दत्त शर्मा, योगेश कुमार, जय राम गौतम, विजय गुप्ता, संदीप रावत, योग चुग, कंचन धवन, नीलू राणा, सारिका गुप्ता, नीरज ठकराल, मुनेश त्यागी, अमित चैधरी, नीरज माहेश्वरी, पार्षद ईसम सिंह, दीपक रहेजा, मुकेश गख्खड़, विनोद कुमार, निशांत शर्मा, शिव मंगल, सुलेख चंद, राजू सिंह ओजपुरा, वीरेंद्र उपाध्याय, सुनील पवार, मयंक गर्ग, नरेश रावत, जावेद, मोबिन अहमद, प्रदीप शर्मा, भानु अग्रवाल, मुकेश वर्मा, आशु धीमान, एकांश अग्रवाल, सोनम कश्यप, सुनील गुप्ता, राजीव सैनी, मंडल अध्यक्ष विजय वर्मा, हनी वर्मा, जोगेंद्र लाला, विजेंद्र धीमान, विजय चैहान, स्वराज सैनी सहित महानगर, मंडल एवं मोर्चों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में युवा एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने ‘हर घर तिरंगादृतिरंगा यात्रा’ अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने तथा पूरे महानगर को तिरंगामय बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *