बड़हलगंज में नशा मुक्ति की शपथ, निकली तिरंगा रैली

बड़हलगंज में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को एक नशा मुक्ति शपथ और तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। यह रैली क्षेत्र पंचायत प्रशासक रामाशीष राय के नेतृत्व में विकासखंड बड़हलगंज में निकाली गई।इस आयोजन में विकासखंड के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ-साथ पंचायत सचिव, सफाईकर्मी, रोजगार सेवक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।रैली शुरू होने से पहले सभी उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। इसके बाद, प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाते हुए रैली निकाली। यह रैली ग्रामीण स्टेडियम से शुरू होकर खंड विकास अधिकारी कार्यालय बड़हलगंज पर समाप्त हुई।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette खंड विकास अधिकारी मनोज सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों को नशे से दूर रहने और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना था। उन्होंने सभी से नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की।इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत संजय पांडेय, सहायक विकास अधिकारी ग्राम विकास राजीव त्रिपाठी, प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी संतोषी राय और बीओपीआरडी विप्लव गुप्ता सहित विकासखंड के अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *