सहारनपुर। स्वतंत्रता दिवस को भव्य एवं पारंपरिक तरीके से मनाने की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी अरविंद कुमार चैहान की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में बैठक हुई। बैठक में 13 से 15 अगस्त तक आयोजित होने वाले ‘हर घर तिरंगा’ अभियान समेत विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्यक्रम राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित किए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा अभियान को व्यापक स्तर पर चलाया जाए। प्रत्येक नागरिक अपने घर, स्कूल और सरकारी कार्यालयों में ध्वज संहिता का पालन करते हुए सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आधा झुका, कटा या फटा हुआ ध्वज किसी भी स्थिति में नहीं लगाया जाना चाहिए। निर्धारित अवधि के बाद निजी आवासों एवं प्रतिष्ठानों पर लगाए गए राष्ट्रीय ध्वज को भी पूर्ण सम्मान के साथ उतारकर सुरक्षित रखा जाए। बैठक में स्वतंत्रता दिवस पर प्रभात फेरी, ध्वजारोहण, महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण, फल वितरण, रूट मार्च, सांस्कृतिक कार्यक्रम समेत अन्य आयोजनों की तैयारियों पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं समाज के गणमान्य लोगों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए कार्यक्रमों को बेहतर ढंग से आयोजित कराने के निर्देश दिए। रूट मार्च के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक ट्रैफिक डायवर्जन करने को भी कहा गया। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने के निर्देश दिए गए। महापुरुषों की प्रतिमाओं पर होगा माल्यार्पण जिलाधिकारी ने बताया कि गांधी पार्क, घंटाघर चैक, देहरादून चैक, चैधरी चरण सिंह चैक, जनकपुरी चैक सहित अन्य निर्धारित स्थानों पर महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा।read more:https://pahaltoday.com/weavers-to-be-empowered-by-modern-technology-handloom-industry-in-nandganj-gains-new-momentum/ इसके लिए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। वहीं राजकीय चिकित्सालय, कुष्ठ आश्रम, मानव मंदिर सहित अन्य स्थानों पर फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।क्रॉस कंट्री दौड़ के विजेताओं को मिलेगा पुरस्कारजिलाधिकारी ने क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी को निर्देश दिए कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली क्रॉस कंट्री दौड़ में प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया जाए। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रोत्साहन राशि एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।शहर से गांव तक सफाई पर जोरडीएम ने नगर निगम को नगर क्षेत्र तथा पंचायती राज विभाग को ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए। महापुरुषों की प्रतिमाओं वाले स्थलों सहित सार्वजनिक स्थानों पर साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा गया, ताकि स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो सकें।कांवड़ यात्रा के सफल आयोजन पर जताया आभारबैठक के दौरान जिलाधिकारी अरविंद कुमार चैहान ने कांवड़ यात्रा के सफल एवं सुरक्षित संपन्न होने पर समाजसेवियों, यात्रा में सहयोग करने वाले लोगों और जनपदवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और सहभागिता से कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सकी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष बहादुर सिंह, अपर नगर आयुक्त प्रदीप कुमार, चीफ वार्डन सिविल डिफेंस राजेश जैन, महेंद्र कुमार तनेजा, शीतल टंडन, जयनाथ शर्मा, आमिर खान, ब्रित चावला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।