ग्रामीण मिनी स्टेडियम बड़हलगंज में मनाया गया भाला फेंक दिवस, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

बड़हलगंज। ग्रामीण मिनी स्टेडियम बड़हलगंज में शुक्रवार को युवा कल्याण विभाग, गोरखपुर के तत्वावधान में भाला फेंक दिवस का आयोजन किया गया। यह दिवस 7 अगस्त 2021 को Neeraj Chopra द्वारा टोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने की स्मृति में मनाया जाता है।प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में भाला फेंक स्पर्धा में इमरान ने 47.10 मीटर का थ्रो कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। सन्निदेव एवं विवेक यादव संयुक्त रूप से द्वितीय तथा विश्वकर्मा तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में रोशनी विक्रम ने 19.60 मीटर भाला फेंककर प्रथम, अंकिता प्रजापति द्वितीय तथा खुशबू गुप्ता तृतीय स्थान पर रहीं।इसके साथ ही 1500 मीटर दौड़ का भी आयोजन किया गया।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/पुरुष वर्ग में भास्कर ने 3 मिनट 58 सेकंड में दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। ऋतुराज पासवान द्वितीय तथा विवेक यादव तृतीय रहे। बालिका वर्ग में पूजा मोदनवाल प्रथम, खुशबू गुप्ता द्वितीय एवं आरती यादव तृतीय स्थान पर रहीं।समापन अवसर पर स्टेडियम कोच रंजीत कुमार, स्टेडियम सुपरवाइजर संजीत कुमार, बड़हलगंज फिजिकल ट्रेनिंग सेंटर के कोच रामभरत यादव तथा बीआरसी फिजिकल ट्रेनिंग सेंटर के कोच विनय यादव ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पीआरडी जवान मनोज कुमार, सत्यप्रकाश, विनय कुमार, लालबाबू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *