श्रावण में कांवड़ियों की सेवा सबसे बड़ा धर्म, व्यापारियों के लिए यह सेवा का महापर्व: शीतल टण्डन

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शीतल टण्डन ने कहा कि श्रावण मास में शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा करना व्यापारियों के लिए सबसे बड़ा सेवा पर्व है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव ही सत्य हैं और शिव ही सुंदर हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा करना भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और मानवता के प्रति समर्पण का प्रतीक है। गुरु पूर्णिमा के बाद से जनपद के विभिन्न कांवड़ सेवा शिविरों का भ्रमण करते हुए शीतल टण्डन ने कहा कि पूरे सहारनपुर जनपद में सामाजिक, व्यापारिक और उद्यमी संगठनों के सहयोग से 100 से अधिक सेवा शिविर संचालित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में लाखों शिवभक्त कांवड़ियों के लिए भोजन, दूध, जलपान, चिकित्सा, विश्राम और अन्य आवश्यक सुविधाओं की निःस्वार्थ व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि गंगाजल और हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे शिवभक्त देशभक्ति और आस्था का अद्भुत संदेश दे रहे हैं। व्यापारी वर्ग अपनी व्यापारिक गद्दी को भगवान शिव का आशीर्वाद मानकर समाज सेवा को अपना कर्तव्य समझता है।read more:https://pahaltoday.com/weavers-to-be-empowered-by-modern-technology-handloom-industry-in-nandganj-gains-new-momentum/कांवड़ यात्रा के दौरान सेवा कार्यों में भागीदारी व्यापारियों की सामाजिक प्रतिबद्धता का परिचायक है। शीतल टण्डन ने कांवड़ यात्रा के सफल संचालन के लिए पुलिस एवं प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि सुरक्षा, यातायात और व्यवस्थाओं को जिस कुशलता से संचालित किया जा रहा है, उससे दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिल रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि 11 अगस्त को महाशिवरात्रि पर सभी श्रद्धालु अपने-अपने शिवालयों में गंगाजल अर्पित कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कांवड़ यात्रा धार्मिक आयोजन होने के साथ-साथ स्थानीय व्यापार और रोजगार को भी गति देती है। श्रावण मास में बड़ी संख्या में लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलती है। इस दौरान विभिन्न कांवड़ सेवा शिविरों में जिलाध्यक्ष शीतल टण्डन, जिला महामंत्री रमेश अरोड़ा, जिला कोषाध्यक्ष कर्नल संजय मिड्ढा, मेजर एस.के. सूरी, दिनेश सेठी, संजय कर्णवाल, ललित पोपली, संजय फुटेला, रम्मी धवन, पवन गोयल, ऋषि टण्डन, हितेश गर्ग, राजकुमार अरोड़ा, अंकुश जुनेजा, राजीव चानना, संजय अरोड़ा, पवन गुप्ता, विनय जिन्दल, अशोक मलिक, प्रीतम कपूर, मुरली खन्ना, अभिषेक भाटिया, संजीव सचदेवा, प्रवीण चांदना, भोपाल सिंह सैनी, ईश कपूर, गौरव चोपड़ा, राजीव अग्रवाल, राजकुमार नरूला, संजय महेश्वरी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी प्रतिनिधियों ने शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा में सक्रिय भागीदारी निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *