नवागंतुकों को प्रेरणा, अनुशासन और सामुदायिक सेवा से जोड़ा

बाराबंकी। श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आयोजित दो दिवसीय इंडक्शन प्रोग्राम ‘इंडक्शन-26’ का दूसरा दिन भी उत्साह, सक्रिय भागीदारी और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहा। नवागंतुक छात्रों को विश्वविद्यालय के शैक्षणिक परिवेश, सांस्कृतिक विरासत, अनुशासन, प्लेसमेंट अवसरों तथा विभिन्न क्लबों और सोसायटियों से परिचित कराने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों को प्रेरणा, सामुदायिक सेवा की भावना, राष्ट्रभक्ति और रचनात्मक गतिविधियों से गहराई से जोड़ा गया। कार्यक्रम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति इं. पंकज अग्रवाल एवं प्रति-कुलाधिपति इं. पूजा अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा कुलपति प्रो. (डॉ.) विजय तिवारी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. हेमेन्द्र शर्मा, प्रो. बी.एम. दीक्षित, परीक्षा नियंत्रक प्रो. आकांक्षा निगम, प्रो. अभिषेक सक्सेना सहित विभिन्न संकायों के डीन, निदेशक एवं विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। पूरे आयोजन का संयोजन विश्वविद्यालय क्लब इंचार्ज प्रो. वीना सिंह ने कुशलतापूर्वक किया। इंडक्शन के दूसरे दिन की शुरुआत मोटिवेशनल टॉक से हुई। जिसमें छात्रों को जीवन के उच्च आदर्शों, लक्ष्य निर्धारण, चुनौतियों का सामना करने की क्षमता और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की प्रेरणा दी गई। इसके बाद एनसीसी इकाई ने प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण दिया, जिसमें राष्ट्र सेवा, अनुशासन, व्यक्तित्व विकास और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।read more:https://pahaltoday.com/weavers-to-be-empowered-by-modern-technology-handloom-industry-in-nandganj-gains-new-momentum/छात्रों ने एनसीसी की गतिविधियों और उसके माध्यम से मिलने वाले अवसरों को गहरी रुचि के साथ सुना। कार्यक्रमों के क्रम में कम्युनिटी सर्विस सोसायटी के अंतर्गत विभिन्न इकाइयों और क्लबों का विस्तृत परिचय कराया गया। एनएसएस ने समाज सेवा और स्वैच्छिक कार्यों की चर्चा की, ओजोन ने पर्यावरण संरक्षण और हरित पहलों पर प्रकाश डाला, पॉजिटिव साइकोलॉजी क्लब ने मानसिक स्वास्थ्य और सकारात्मक सोच का महत्व बताया, जबकि अपनी पाठशाला ने शिक्षा सेवा और समाज के वंचित वर्गों के लिए किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया। हेल्थ क्लब ने स्वास्थ्य जागरूकता, 1090 ने महिलाओं की सुरक्षा संबंधी पहल, स्पिक मैके ने भारतीय शास्त्रीय कला और संस्कृति के संरक्षण, धरोहर ने सांस्कृतिक विरासत तथा वैदिक मैथ्स ने प्राचीन भारतीय गणितीय ज्ञान की उपयोगिता पर संक्षिप्त लेकिन प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ दीं। इन सत्रों में छात्रों ने न केवल उत्साहपूर्वक भाग लिया, बल्कि टीम वर्क, समस्या समाधान क्षमता और रचनात्मक सोच का भी प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का भव्य समापन ऊर्जावान डीजे सेशन के साथ हुआ, जिसमें पूरे परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल छाया रहा। छात्रों ने संगीत की धुनों पर थिरकते हुए इंडक्शन कार्यक्रम के यादगार पलों को और भी यादगार बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *