रेवती में पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई, 1800 लीटर लहन और 10 अवैध शराब की भट्टियां नष्ट

रेवती(बलिया) अवैध शराब के निर्माण और कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए बलिया की रेवती पुलिस और आबकारी विभाग ने बुधवार को थाना रेवती क्षेत्र में संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान ग्राम भाखर और दुसाध टोली में दबिश देकर करीब 1800 लीटर लहन (शराब बनाने का कच्चा पदार्थ) तथा 10 अवैध शराब की भट्टियों को नष्ट कर दिया गया। साथ ही आबकारी विभाग ने 50 लीटर कच्ची शराब बरामद कर दो आबकारी अधिनियम के मुकदमे दर्ज किए हैं।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अभियान अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बैरिया आलोक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में संपन्न हुआ।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette
संयुक्त टीम में आबकारी निरीक्षक विमलेश कुमार, थानाध्यक्ष रेवती अनिल कुमार सिंह सहित थाना रेवती पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे। टीम ने थाना क्षेत्र के ग्राम भाखर और कस्बा रेवती के दुसाध टोली में सघन तलाशी अभियान चलाकर अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त 1800 लीटर लहन और 10 भट्टियों को मौके पर ही नष्ट कर दिया।पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान कोई वांछित अथवा संदिग्ध व्यक्ति मौके पर नहीं मिला। वहीं आबकारी विभाग ने 50 लीटर कच्ची शराब बरामद होने पर दो मुकदमे दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *