बारिश में डूबा खड़िया ओवरब्रिज, जलभराव और गड्ढों से राहगीर परेशान

शक्तिनगर (सोनभद्र)। लगातार हो रही बारिश ने शक्तिनगर-वाराणसी मुख्य मार्ग पर विकास कार्यों की हकीकत उजागर कर दी है। खड़िया रेलवे ओवरब्रिज के नीचे एक बार फिर भारी जलभराव होने से आवागमन प्रभावित हो गया। सड़क पर कई फीट तक पानी भर जाने के कारण दोपहिया, चारपहिया, ऑटो और स्कूली वाहनों के चालक जान जोखिम में डालकर रास्ता पार करने को मजबूर हैं।स्थानीय लोगों के अनुसार, बारिश होते ही ओवरब्रिज के नीचे पानी भर जाता है और एक से दो घंटे बाद ही पानी निकलने पर यातायात सामान्य हो पाता है। इस दौरान लोगों को या तो लंबा इंतजार करना पड़ता है या फिर वैकल्पिक मार्ग का सहारा लेना पड़ता है। समस्या केवल ओवरब्रिज तक सीमित नहीं है। खड़िया से शक्तिनगर तक पूरी सड़क बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुकी है।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/बारिश के पानी से गड्ढे भर जाने के कारण उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है। स्कूली बसों, रोडवेज बसों और अन्य भारी वाहनों के संचालन में भी भारी दिक्कतें आ रही हैं। स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों का आरोप है कि सड़क की बदहाल स्थिति और जलनिकासी की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन संबंधित विभाग स्थायी समाधान की दिशा में कोई प्रभावी कदम नहीं उठा रहा है। लोगों ने प्रशासन से खड़िया ओवरब्रिज के नीचे स्थायी जलनिकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने, खड़िया से शक्तिनगर तक क्षतिग्रस्त सड़क की तत्काल मरम्मत कराने तथा स्कूली बच्चों और आम राहगीरों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो बरसात के दौरान कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *