वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था लक्ष्य पर डीएम ने की समीक्षा बैठक

बहराइच। उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जनपद स्तर पर संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हेतु जिला ओ.टी.डी. (वन ट्रिलियन डॉलर) सेल की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जून 2026 तक विभिन्न विभागों द्वारा किए गए कार्यों, उपलब्धियों एवं निर्धारित लक्ष्यों की विभागवार समीक्षा की गई।बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने में प्रत्येक जनपद की अहम भूमिका है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके। विशेष रूप से एक जनपद-एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्यों को समयसीमा में पूरा करने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देकर रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा सकते हैं।
समीक्षा के दौरान ऋण वितरण, उद्यमिता विकास, कौशल प्रशिक्षण, विपणन सहायता, उत्पादों की ब्रांडिंग एवं पैकेजिंग, गुणवत्ता सुधार तथा वित्तीय सहायता से संबंधित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।readmore:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteजिलाधिकारी ने लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करने तथा पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध तरीके से लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि योजनाओं के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।जिलाधिकारी ने योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग पर जोर देते हुए अधिक से अधिक युवाओं, महिला उद्यमियों एवं स्वयं सहायता समूहों को स्वरोजगार योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने उत्पादों की गुणवत्ता सुधार, आधुनिक पैकेजिंग, ब्रांडिंग और नए बाजारों तक पहुंच सुनिश्चित करने की बात कही। साथ ही संबंधित विभागों को अपनी प्रगति रिपोर्ट जिला अर्थ एवं सांख्याधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, डीसी मनरेगा रवि शंकर पाण्डेय, जिला पूर्ति अधिकारी नगेन्द्र तिवारी, डीडी एग्री विनय कुमार वर्मा, उपायुक्त उद्योग केशव राम, एलडीएम जितेन्द्र मंसद सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला अर्थ एवं सांख्याधिकारी घासीराम ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *