नई दिल्ली : दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में बुधवार सुबह बारिश देखने को मिली।जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।नोएडा,गाजियाबाद समेत एनसीआर के कई इलाकों में हुई बारिश से मौसम खिल उठा। इससे पहले राजधानी में मंगलवार को हुई झमाझम मानसूनी बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया, दिन में ही अंधेरा छा गया था। हालांकि, कई इलाकों में जलभराव और लंबे ट्रैफिक जाम ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। मौसम विभाग ने दिल्ली में बुधवार के लिए भी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग ने आज सुबह 10 बजे तक, दिल्ली के बुराड़ी, मॉडल टाउन, करावल नगर, आजादपुर, दिल्ली यूनिवर्सिटी, सिविल लाइंस, दिलशाद गार्डन, सीमापुरी, कश्मीरी गेट, सीलमपुर, शाहदरा, विवेक विहार, लाल किला, प्रीत विहार के अलावा एनसीआर के लोनी देहात, हिंडन एयरफोर्स स्टेशन, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद, बल्लभगढ़ के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई।ईएमडी के अनुसार, राजधानी में मंगलवार शाम 5:30 बजे तक सफदरजंग में 9.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।
read more:https://pahaltoday.com/cmo-saved-the-lives-of-passengers-injured-in-a-road-accident/
दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे के बीच आया नगर में सबसे अधिक 49.3 मिमी वर्षा हुई।छतरपुर में 20.5 मिमी, केवीके सीआरपीएफ कैंपस में 20 मिमी और पालम में 8.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। जनकपुरी में 5.5 मिमी, लोधी रोड पर 1.1 मिमी तथा मयूर विहार, नारायणा और नजफगढ़ में 0.5 मिमी वर्षा हुई।बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।सफदरजंग में अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री और न्यूनतम 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, आया नगर में अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री और न्यूनतम 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से कम है।