शोभित विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग विभाग की सिल्वर जुबली में जुटे देश-विदेश के पूर्व छात्र

गंगोह। शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी विभाग की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में शनिवार को सिल्वर जुबली समारोह के अंतर्गत भव्य पुरातन छात्र समागम (एलुमनाई मीट) और म्यूजिकल फिएस्टा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश-विदेश के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत पूर्व छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपने छात्र जीवन की यादें साझा कीं तथा विश्वविद्यालय के विकास और भविष्य की योजनाओं पर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेंद्र, कुलपति प्रो. (डॉ) बी.एस. सिद्धू, पूर्व निदेशक प्रो. (डॉ.) रघुवीर सिंह, कुलसचिव प्रो. (डॉ.) महिपाल सिंह, प्रो. (डॉ) पंकज राणा, श्रीमती निधि शेखर, वंशिका शेखर एवं अन्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं बाबू विजेंद्र कुमार की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद सरस्वती वंदना और विश्वविद्यालय कुलगीत का सामूहिक गायन हुआ।read more:https://khabarentertainment.in/relief-rain-falls-from-the-sky-in-bhadohi-the-carpet-city/स्वागत उद्बोधन में कुलसचिव प्रो. (डॉ.) महिपाल सिंह ने पूर्व छात्रों का अभिनंदन करते हुए विश्वविद्यालय से उनका जुड़ाव बनाए रखने का आह्वान किया। केयरटेकर सूफी जहीर अख्तर ने विद्यार्थियों और पूर्व छात्रों को प्रेरणादायी संदेश दिया। कार्यक्रम में पूर्व छात्रों की सफलता गाथा सत्र भी आयोजित हुआ, जिसमें विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में कार्यरत पूर्व छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए और वर्तमान विद्यार्थियों को करियर निर्माण के लिए प्रेरित किया। कुलपति प्रो. (डॉ.) बी.एस. सिद्धू ने कहा कि पूर्व छात्र किसी भी संस्थान की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। उन्होंने उन्हें विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, अनुसंधान एवं नवाचार गतिविधियों से निरंतर जुड़े रहने तथा विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने का आह्वान किया। पूर्व निदेशक प्रो. (डॉ.) रघुवीर सिंह ने संस्थान की 25 वर्षों की विकास यात्रा को याद करते हुए कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान की पहचान उसके पूर्व छात्रों की उपलब्धियों से होती है। वहीं कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेंद्र ने कहा कि विश्वविद्यालय ने हमेशा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और संस्कारों को प्राथमिकता दी है तथा पूर्व छात्र आज देश-विदेश में संस्थान का नाम रोशन कर रहे हैं। कार्यक्रम में समूह नृत्य, एकल प्रस्तुति, संगीत प्रतियोगिताओं सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। समारोह के अंत में सभी पूर्व छात्रों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। देर शाम आयोजित म्यूजिकल फिएस्टा समारोह कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा, जहां पूर्व छात्रों ने अपने छात्र जीवन की यादों को फिर से जीवंत किया। समारोह का समापन राष्ट्रगान और सामूहिक छायाचित्र के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *