संपूर्ण समाधान दिवस में 34 शिकायतें दर्ज, 2 का मौके पर निस्तारण

बेहट। शनिवार को तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन अपर जिलाधिकारी राजस्व की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। तहसील समाधान दिवस में मात्र 34 शिकायतें दर्ज की गई जिसमें से मात्र दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सलिल कुमार पटेल ने संपूर्ण समाधान दिवस में आए अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि फरियादियों की दर्ज की गई शिकायतों को गंभीरता से लेकर उनका का मौके पर जाकर निस्तारण सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में आए किसी भी शिकायत के निस्तारण के संबंध में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।read more:https://khabarentertainment.in/major-action-by-the-food-safety-department-sauce-factory-raided-550-kg-of-stock-destroyed/ संपूर्ण समाधान दिवस में,उपजिलाधिकारी विकास कुमार पांडे पुलिस क्षेत्राधिकार प्रिया यादव, तहसीलदार विजय कुमार सिंह, नायब तहसीलदार भूपेंद्र सिंह, देवेन्द्र कुमार प्रजापति,खंड विकास अधिकारी योगेन्द्र कुमार, विद्युत विभाग के एसडीओ बृज मोहन, सीडीपीओ मुजफ्फराबाद संयोगिता यादव, सीडीपीओ साढ़ौली कदीम अफसाना बेगम, पूर्ति निरीक्षक नदीम अहमद, नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक ओम प्रकाश सिंह, कोतवाली बेहट  प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह दीक्षित, मिर्जापुर थाना प्रभारी निरीक्षक सूबेसिंह, सहित वन विभाग, सिंचाई विभागों तहसील स्तरीय अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *