गागलहेड़ी (सहारनपुर)। श्रावण मास में गागलहेड़ी से होकर गुजर रहा कांवड़ मार्ग इन दिनों पूरी तरह शिवभक्ति के रंग में रंगा हुआ है। ष्बोल बमष् और ष्हर-हर महादेवष् के गगनभेदी जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज रहा है। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लौट रहे हजारों शिवभक्त अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। आकर्षक और रंग-बिरंगी कांवड़ों के साथ श्रद्धालुओं का उत्साह राहगीरों और स्थानीय लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। श्रावण मास की पावन बेला में गागलहेड़ी का वातावरण पूरी तरह शिवमय हो गया है। कांवड़ियों के चेहरों पर भक्ति, सेवा और समर्पण का भाव साफ दिखाई दे रहा है। लंबी दूरी की कठिन यात्रा के बावजूद श्रद्धालुओं के कदमों में थकान नहीं, बल्कि भगवान शिव के प्रति अटूट आस्था और उत्साह नजर आ रहा है। यमुनानगर के गतौली निवासी मोहित, नितेश, अर्जुन और कार्तिक 151 लीटर गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं।read more:https://khabarentertainment.in/509-vidyut-sakhis-in-bijnor-receive-thermal-printers-instant-electricity-bill-receipts-will-now-be-available-at-doorsteps/वहीं कुरुक्षेत्र निवासी राजेंद्र, अमन, सुरेंद्र, राजेश, मोंटू, पप्पू और राजू भी ष्बोल बमष् के जयघोष के साथ यात्रा पूरी कर रहे हैं। उनकी सजी-धजी कांवड़ें श्रद्धा और संकल्प का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत कर रही हैं। इस बार कांवड़ यात्रा में महिलाओं और बच्चों की भी उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिल रही है। पंचकूला निवासी ज्योति, लक्ष्मी और शिवानी भी गंगाजल लेकर शिवधाम की ओर बढ़ रही हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से आए विनयराज, हंसराज, सन्नी और राजेंद्र भी पूरे उत्साह के साथ अपनी यात्रा जारी रखे हुए हैं। कांवड़ियों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह स्वयं कांवड़ मार्ग का लगातार निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे हैं और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार भी लगातार कांवड़ मार्ग पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने, यातायात को सुचारु रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। श्रद्धा, सेवा और सुरक्षा के समन्वय के साथ आगे बढ़ रही कांवड़ यात्रा गागलहेड़ी क्षेत्र में धार्मिक आस्था और सामाजिक सौहार्द का अनूठा संदेश दे रही है। स्थानीय लोग भी जगह-जगह शिवभक्तों की सेवा में जुटे हुए हैं, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आ रहा है।