हरिकृष्ण कश्यप कानपुर देहात। रसूलाबाद तहसील मुख्यालय पर शुक्रवार को रसूलाबाद एडवोकेट्स एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष हुकुम सिंह राजपूत (पूर्व शासकीय अधिवक्ता) एवं महामंत्री विजय प्रकाश त्रिपाठी सहित नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री अजीत पाल सिंह मुख्य अतिथि तथा विधायक पूनम संखवार एवं जिला बार एसोसिएशन, कानपुर देहात के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता जितेन्द्र प्रताप सिंह चौहान विशिष्ट अतिथि रहे। चुनाव अधिकारी राम सिंह यादव ने अध्यक्ष, महामंत्री सहित समस्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यकारिणी ने राज्यमंत्री को तीन सूत्रीय ज्ञापन भी सौंपा।इस अवसर पर जितेन्द्र प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि शपथ ग्रहण केवल पद की औपचारिकता नहीं, बल्कि अधिवक्ता समाज, वादकारियों, न्याय व्यवस्था और संविधान के प्रति दायित्व निभाने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि तहसील स्तर पर अधिवक्ता आमजन और न्याय व्यवस्था के बीच महत्वपूर्ण सेतु हैं।read more:https://khabarentertainment.in/administration-gears-up-for-kanwar-yatra-divisional-commissioner-issues-strict-directives/ उन्होंने अध्यक्ष हुकुम सिंह राजपूत एवं महामंत्री विजय प्रकाश त्रिपाठी सहित पूरी कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा की कि वे अधिवक्ता हितों के साथ वादकारियों और आमजन को न्याय दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। चौहान ने कहा कि अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए टकराव के बजाय संवाद, समन्वय और लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक विकल्पों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। हड़ताल को अंतिम विकल्प रखते हुए ज्ञापन, प्रतिनिधिमंडल, अधिकारियों से संवाद एवं शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक माध्यमों से समस्याओं का समाधान तलाशना चाहिए। उन्होंने शासन-प्रशासन से भी अधिवक्ताओं की जायज समस्याओं को संवेदनशीलता से सुनकर संवाद के माध्यम से समाधान की अपील की। उन्हों कहा कि जिला बार एसोसिएशन रसूलाबाद बार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।मुख्य अतिथि राज्यमंत्री अजीत पाल सिंह ने अधिवक्ताओं को लोकतंत्र का सजग प्रहरी बताते हुए कहा कि न्यायपालिका और कार्यपालिका के बीच अधिवक्ता महत्वपूर्ण सेतु हैं। उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष, महामंत्री एवं कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं और अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता व्यक्त की।विधायक पूनम संखवार ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष हुकुम सिंह राजपूत, महामंत्री विजय प्रकाश त्रिपाठी एवं समस्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि बार-बेंच के बेहतर समन्वय से ही आमजन को समय से न्याय मिल सकता है।पूर्व अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन एवं वरिष्ठ अधिवक्ता मुलायम सिंह यादव ने कहा कि अधिवक्ताओं की एकता में ही शक्ति है और सच्चे अर्थों में अधिवक्ता ही निर्बल का बल होता है।शपथ ग्रहण करने वालों में उपाध्यक्ष हरनाम सिंह कुशवाहा, कोषाध्यक्ष सुमित कुमार पाण्डेय, संयुक्त मंत्री भुवनेन्द्र सिंह, संगठन मंत्री भीष्म प्रताप पाल, लेखानिक कमलेश कसर, पुस्तकालय अध्यक्ष सौरभ राजपूत तथा सदस्य सुमित कुमार गौतम, राजेश कुमार एवं सुशील कुमार शुक्ला शामिल रहे।इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के महामंत्री नरेंद्र सिंह सेंगर, पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश चन्द्र सिंह गौर, मनमोहन सिंह गौर, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता विशाल सिंह गौर सहित वरिष्ठ अधिवक्ता, समाजसेवी एवं पत्रकार उपस्थित रहे। अतिथियों का शाल, माला एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन कुंवर रब्बानी खान ने किया।