ग्रामीणों ने की जर्जर सड़क के मरम्मत की मांग

हल्दी(बलिया) बेलहरी ब्लॉक मुख्यालय परिसर तक जाने वाली जर्जर सड़क की मरम्मत और गड्ढा मुक्त कराने की मांग को लेकर क्षेत्र के लोगों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी बेलहरी को सौंपा।जिसे एडीओ पंचायत मनोज कुमार गुप्ता ने प्राप्त किया।लोगों ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो आम जनता के सहयोग से ब्लॉक मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।ज्ञापन में कहा गया है कि यह सड़क बेलहरी ब्लॉक मुख्यालय की मुख्य संपर्क सड़क है, जिससे प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। इसी मार्ग से ब्लॉक कार्यालय के अलावा विद्यालय, प्रसव केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाएं तथा पशु चिकित्सालय तक पहुंचा जाता है।read more:https://khabarentertainment.in/khadiya-bazar-kota-road-becomes-a-death-trap-commuters-plagued-by-potholes-and-waterlogging/ वर्षों से सड़क बदहाल होने के कारण जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है और लोगों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ता है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जनहित को देखते हुए सड़क की तत्काल मरम्मत कर इसे गड्ढा मुक्त कराया जाए। उन्होंने कहा कि यदि सात दिनों के भीतर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्रीय नागरिक शांतिपूर्ण ढंग से ब्लॉक मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।ज्ञापन पर निलकू भाई रौशन,मनोज ठाकुर, सुरेश कनौजिया, नित्या सैनी, राहुल पासवान, अजय गुप्ता, अप्पू यादव, राकेश मिश्रा, रेखा, निला, पूनम, सुशीला, गोगी उपाध्याय, सूरज, शहाबुद्दीन, वेंकटेश मिश्रा, सुनील यादव तथा नीलकू भाई रौशन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *