जानलेवा हमले के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, रौनापार पुलिस की बड़ी कार्रवाई

आजमगढ़। जनपद आजमगढ़ की रौनापार थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। करीब दो माह से पुलिस की गिरफ्त से दूर चल रहे आरोपी को मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर पकड़ा गया। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) तथा क्षेत्राधिकारी सगड़ी के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष रौनापार के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार वांछित अभियुक्तों की तलाश में जुटी थी।पुलिस के अनुसार, 31 मई 2026 को थाना क्षेत्र के देवारा खास राजा (झगरवा) निवासी ननन यादव ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनके भाई कमलेश यादव पर मानिकपुर-अभनपट्टी मार्ग स्थित पानी की टंकी के पास पुरानी रंजिश को लेकर इन्द्रेश यादव, बहादूर यादव तथा अन्य लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।read more:https://khabarentertainment.in/relief-rain-falls-from-the-sky-in-bhadohi-the-carpet-city/घटना के बाद घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जबकि पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 140/2026 भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1) एवं 3(5) बीएनएस के तहत दर्ज कर विवेचना शुरू की।जांच के दौरान साक्ष्यों के आधार पर राधेश्याम यादव का नाम भी प्रकाश में आया। इसके बाद विवेचक ने मुकदमे में धारा 117(2) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए। पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी।इसी क्रम में गुरुवार को उपनिरीक्षक अनुराग पाण्डेय अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में मौजूद थे। मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त नैनीजोर बाजार में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर सुबह लगभग 10:15 बजे राधेश्याम यादव पुत्र चन्द्रदेव यादव, निवासी ग्राम आराजी अजगरा मगर्वी, थाना रौनापार, उम्र लगभग 43 वर्ष, को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया। पुलिस के अनुसार मामले में विवेचना आगे भी जारी है और अन्य बिंदुओं की भी जांच की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अनुराग पाण्डेय, कांस्टेबल अमरजीत यादव तथा रिजर्व कांस्टेबल रामबाबू कुशवाहा शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी और गंभीर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *