गाजीपुर। मुख्यमंत्री के जनपद गाजीपुर भ्रमण के दौरान भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य करंडा द्वितीय शैलेश कुमार ने पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री के प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने जनपद भदोही का नाम पुनः संत रविदास नगर किए जाने के निर्णय को ऐतिहासिक, जनभावनाओं के अनुरूप तथा सामाजिक सम्मान का प्रतीक बताया।शैलेश कुमार ने अपने पत्र में कहा कि गुरु रविदास जी के नाम पर स्थापित जनपद संत रविदास नगर का नाम पूर्व में परिवर्तित कर केवल भदोही किए जाने से रविदास समाज सहित दलित समाज की भावनाएं आहत हुई थीं। इससे समाज में निराशा और असंतोष का माहौल बना था। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के महान प्रेरणास्रोत हैं तथा उनके नाम पर स्थापित जनपद की पहचान समाज के सम्मान और गौरव से जुड़ी हुई है।readmore:https://khabarentertainment.in/cunning-man-arrested-for-pressuring-woman-into-marriage-through-blackmail/उन्होंने कहा कि 29 जुलाई 2026 को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा जनपद का नाम पुनः संत रविदास नगर किए जाने की घोषणा लंबे समय से चली आ रही जनभावना का सम्मान है। इस निर्णय से रविदास समाज और दलित समाज में खुशी की लहर है तथा लोग स्वयं को सम्मानित और गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।शैलेश कुमार ने कहा कि यह निर्णय केवल नाम परिवर्तन नहीं, बल्कि महापुरुषों के सम्मान, सामाजिक न्याय और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के प्रति प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता का सशक्त संदेश है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के सम्मान, विकास और उत्थान के लिए इसी प्रकार संवेदनशीलता के साथ कार्य करती रहेगी।उन्होंने समस्त रविदास समाज एवं दलित समाज की ओर से मुख्यमंत्री के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके उज्ज्वल नेतृत्व की सराहना की।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।