गाजीपुर। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में वामा सारथी गाजीपुर के तत्वावधान में गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य 14–15 वर्ष आयु वर्ग की पात्र बालिकाओं को गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए निःशुल्क एचपीवी वैक्सीन के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम के दौरान दो पात्र बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञों ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अभिभावकों को एचपीवी संक्रमण, सर्वाइकल कैंसर के कारण, प्रारंभिक लक्षण, बचाव के उपाय तथा समय पर टीकाकरण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।read more:https://khabarentertainment.in/staff-nurse-accuses-blood-center-operator-of-sexual-harassment-intimidation-and-mental-harassment-case-registered/विशेषज्ञों ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सुरक्षित, प्रभावी और वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित माध्यम है। निर्धारित आयु में टीकाकरण कराने से इस गंभीर बीमारी के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है।कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों एवं पुलिस कर्मियों से अपील की गई कि वे 14–15 वर्ष आयु वर्ग की पात्र बालिकाओं का समय से निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं तथा समाज में भी इस संबंध में जागरूकता फैलाकर अधिक से अधिक लोगों को इस जनहितकारी अभियान से जोड़ें।वामा सारथी के इस प्रयास को महिला एवं बाल स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है, जिससे भविष्य में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम को लेकर समाज में जागरूकता और टीकाकरण का दायरा बढ़ाने में मदद मिलेगी।