बहराइच। शिक्षकों के हित, सहयोग और सम्मान के लिए कार्यरत देश की अग्रणी सामाजिक संस्था टीएससीटी (टीचर सेल्फ केयर टीम) के छठे स्थापना दिवस के अवसर पर बहराइच के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष सिंह ने टीएससीटी परिवार की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान उन्होंने संस्था के सेवा एवं सहयोग आधारित कार्यों की सराहना करते हुए इसे शिक्षकों के लिए प्रेरणादायी पहल बताया।संस्था के संस्थापक एवं संयोजक विवेकानंद की प्रेरणा से पीईएस संवर्ग के अधिकारियों को टीएससीटी परिवार से जोड़ने के अभियान के तहत जिला संयोजक पंकज प्रकाश मिश्र के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का विधिवत पंजीकरण कराया गया। उन्होंने स्वयं वार्षिक व्यवस्था शुल्क जमा किया तथा टीएससीटी की वैचारिक पत्रिका “विचार क्रांति” भी प्राप्त की।कार्यक्रम के दौरान टीएससीटी द्वारा दिवंगत शिक्षकों के परिवारों को समय पर उपलब्ध कराई जा रही आर्थिक सहायता एवं सेवा कार्यों की जानकारी दी गई।read more:https://khabarentertainment.in/cattle-found-below-standards-and-shortage-of-fodder-observed-during-sdms-surprise-inspection/ संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में पात्र शिक्षक परिवारों को ₹50 लाख से अधिक तक की सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। देशभर में संस्था से लगभग 4.60 लाख सदस्य जुड़े हैं, जो इसे शिक्षकों के सबसे बड़े सहयोगी संगठनों में शामिल करते हैं।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष सिंह ने कहा कि टीएससीटी केवल आर्थिक सहयोग का माध्यम नहीं, बल्कि शिक्षकों के बीच आपसी विश्वास, आत्मीयता और सामाजिक उत्तरदायित्व को मजबूत करने वाला एक सशक्त मंच है। उन्होंने संस्था के सेवा अभियान की निरंतर सफलता की कामना की।
इस अवसर पर जिला सह संयोजक सुभाष चंद वर्मा, प्रकाशिनी मिश्रा, पयागपुर संयोजक अभिकेश त्रिपाठी, महसी संयोजक प्रदीप पाण्डेय, प्रवक्ता शैलेन्द्र मिश्र, अजय श्रीवास्तव, ब्लॉक सहसंयोजक आशीष कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं टीएससीटी पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने टीएससीटी के मूल मंत्र “शिक्षक हित, शिक्षक सहयोग और शिक्षक सम्मान” को प्रत्येक शिक्षक तक पहुंचाने का संकल्प लिया।