कांवड़ियों का मार्ग सुगम बनाएं, कांवड़ियों को ना हो कोई परेशानी:

बिजनौर। कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपर जिलाधिकारी प्रशासन अंशिका दीक्षित ने उपस्थित एनएचएआई व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा कि कांवड़ियों का मार्ग सुगम बनाएं। सड़कों में जहां कहीं भी पैचिंग कार्य अवशेष है, उसको प्राथमिकता पर पूर्ण कराया जाए ताकि कावड़ियों को कोई परेशानी ना हो।गुरुवार को आहूत बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने कहा कि कावड़ मार्ग में जहां कहीं भी पुल निर्माणाधीन है उसमें ऐसी व्यवस्था की जाए ताकि कांवड़ियों को कोई परेशानी ना हो। उन्होंने विद्यालयों में संचालित वाहनों की चेकिंग कराने के लिए भी कहा।अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने अधिकारियों को जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को सड़क व यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए कहा।read more:https://khabarentertainment.in/509-vidyut-sakhis-in-bijnor-receive-thermal-printers-instant-electricity-bill-receipts-will-now-be-available-at-doorsteps/उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चालक हेलमेट व चौपहिया वाहन चालक सीट बेल्ट अवश्य लगाएं।उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों से कहा कि वह अन्य विभागों समन्वय कर पुल के दोनों ओर प्रकाश व्यवस्था व अन्य ऐसी जगह जहां प्रकाश व्यवस्था आवश्यक है वहां प्राथमिकता पर पूर्ण करते हुए जीपीएस फोटो उपलब्ध कराए।अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग ने बताया कि जनपद में वर्ष 2026 में 12 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए थे, सभी में सुधारात्मक कार्य जैसे संकेतक, थर्माेप्लास्टिंग, रंबल स्ट्रिप आदि कार्य करा दिए गए हैं।उन्होंने बताया कि 01 जनवरी 2026 से 30 जून 2026 तक जनपद में 7715 बिना लाइसेंस के वाहनों का चालान किया गया, 324 वाहनों पर रेट्रो रिफ्लेक्टिंग टेप ना होने पर कार्यवाही की गई, 10 स्कूली वाहन मानकों के अनुरूप न पाए जाने पर चालान किया गया, 264 बिना फिटनेस वाहन का चालान किया गया, 324 व्यवसायिक वाहनों में स्पीड लिमिट डिवाइस ना होने पर चालान किया गया तथा 753 मोडिफाइड साइलेंसर तथा प्रेशर हॉर्न लगे होने की दशा में चालान किया गया है।इस अवसर पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग व अन्य विभागों से संबंधित अधिकारी व समिति सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *