सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर बुधवार को महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा आयोजित संगोष्ठी में उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि हिंदू पौराणिक मान्यताओं के अनुसार महाराजा दक्ष प्रजापति भगवान ब्रह्मा के मानस पुत्र थे। उन्होंने कहा कि महाराजा दक्ष प्रजापति समाज के गरीब, आदिवासी, नौजवान और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए समर्पित रहे तथा उनके आदर्श आज भी प्रेरणादायी हैं।read more:https://khabarentertainment.in/509-vidyut-sakhis-in-bijnor-receive-thermal-printers-instant-electricity-bill-receipts-will-now-be-available-at-doorsteps/सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा तथा पूर्व विधायक रमेश चंद्र दुबे ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों, किसानों, नौजवानों, व्यापारियों और अल्पसंख्यकों के हितों की आवाज बुलंद करने की आवश्यकता है। उन्होंने इस दौरान समाजवादी पार्टी की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व का भी उल्लेख किया। कार्यक्रम में जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी, अनिल प्रधान, अशोक पटेल, सरदार पारब्रह्म सिंह, फारूक अली जिलानी, सत्यम पांडे, गीता गौर, रानी, पिंटू पटेल, लालू भारती सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।