संचारी रोग नियंत्रण अभियान तेज, उच्च जोखिम वाले गांवों में चलाया जा रहा विशेष स्वच्छता अभियान

सोनभद्र। जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित विभागों द्वारा व्यापक स्तर पर साफ-सफाई, जागरूकता एवं रोग नियंत्रण की गतिविधियां तेज कर दी गई हैं। उच्च जोखिम वाले गांवों में विशेष अभियान चलाकर लोगों को संक्रामक रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है।जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देशन में माइक्रोप्लान के अनुसार चिन्हित गांवों में विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान में सफाईकर्मी, पंचायत सहायक, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ति्रयां एवं ग्राम प्रधान सक्रिय रूप से भागीदारी निभा रहे हैं। ग्रामीणों को स्वच्छता बनाए रखने, मच्छरों से बचाव करने तथा बुखार या अन्य लक्षण दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की सलाह दी जा रही है।read more:https://khabarentertainment.in/khadiya-bazar-kota-road-becomes-a-death-trap-commuters-plagued-by-potholes-and-waterlogging/अभियान के तहत गांवों में झाड़ियों की कटाई, नालियों की सफाई, हैंडपंपों का क्लोरीनीकरण, फॉगिंग तथा अन्य साफ-सफाई संबंधी कार्य कराए जा रहे हैं। इसके अलावा विद्यालयों में जागरूकता रैलियां, ग्राम सभाओं के माध्यम से जनजागरूकता कार्यक्रम और मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान भी चलाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दस्तक अभियान के अंतर्गत बुखार, मलेरिया, डेंगू, इन्फ्लुएंजा लाइक इलनेस (आईएलआई), टीबी, डायरिया एवं अन्य संक्रामक रोगों के संभावित मरीजों की पहचान कर उनकी जांच एवं उपचार की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है। अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि घर और आसपास साफ-सफाई रखें तथा किसी भी बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर स्वयं उपचार करने के बजाय चिकित्सकीय सलाह अवश्य लें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *